पारिवारिक विवाद निपटाने का सुलभ तरीका है लोक अदालत
—न्यायाधिपति, श्री एम. एम. श्रीवास्तव —कुल 2,876 मामलों का किया निस्तारण जयपुर,। प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आयोजित विशेष लोक अदालत राजीनामा योग्य सभी मामलों के साथ पारिवारिक न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों को निपटाने का सुलभ तरीका बनकर उभर रहा है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण के सदस्य सचिव श्री प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान में पारिवारिक प्रकरणों से संबंधित जिला न्यायालय स्तर के कुल 168 न्यायालय कार्यरत हैं, जिनमें कुल 74,345 प्रकरण लम्बित है। वहीं गत राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों के मध्य समझाईश एवं सुलह कराई जाकर कुल 2,876 मामलों का…
