सुथार मादड़ा गांव में गोवंश एवं भैंस वंश को लगाया एफएमडी का टीका

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 27 दिसंबर। ग्रीन पीपल सोसायटी द्वारा गोद लिए गांव सुथार मादड़ा में पशुपालन विभाग के साझे में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतः एफएमडी उन्मूलन के लिए वृहद् स्तर पर कार्य किया गया। इस दौरान ग्राम के सभी गोवंश एवं भैंस वंश को एफएमडी का टीका लगाया गया। शिविर में डॉ.ललित जोशी ने पशुपालकों को विभिन्न पशुओं की मौसमी बीमारियों एवं इससे बचाव के तरिके बताये। शिविर में ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर, वनरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह भाटी एवं भगवान लाल पालीवाल पशुपालन विभाग से डॉ. सुनिल बरजुकर, डॉ. निर्मल कुमार, गोविन्द, रामचन्द्र, गौरव पूर्बिया उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!