टीएडी में छह महीने से महिला उपजिला शिक्षा अधिकारी का पद खाली, मंगलवार की सुबह हॉस्टल के बाहर फिर दिखे मनचले, कोचिंग जा रही छात्रा किया पीछा – विधायक घोगरा ने हॉस्टल के बाहर दी धरने की चेतावनी
डूंगरपुर, 27 अगस्त । डूंगरपुर के जनजाति छात्रावासों में सुरक्षा की गंभीर चूक से छात्राओं की सुरक्षा खतरे में है। वार्डन की अनुपस्थिति और महिला उपजिला शिक्षा अधिकारी के पद के पिछले छह महीने से खाली होने के कारण समाज विरोधी तत्व और मनचले हॉस्टलों के आसपास सक्रिय हो गए हैं। सोमवार रात पुलिस लाइन के पास स्थित तीन गर्ल्स हॉस्टलों में मनचलों के गैंग ने घुसकर अश्लील हरकतें कीं और छेड़छाड़ की। पुलिस और प्रशासन की सुस्ती 24 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंगलवार की सुबह फिर…
