राजस्व प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें – जिला कलक्टर
चित्तौड़गढ़, 23 अगस्त। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीपीटी के माध्यम से बजट घोषणा से संबंधित भूमि आवंटन, आबादी नियमन, आबादी विस्तार संबंधित निस्तारित और लंबित प्रस्तावो, भूमि आवंटन का विवरण एवं राजकीय कार्यालय, सार्वजनिक श्मशान, कब्रिस्तान एवं खेल मैदान प्रयोजनार्थ निस्तारित व लम्बित प्रस्तावो, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र भूमिहीन व्यक्तियों के लिये आवास निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध करवाये जाने के संबंध में चर्चा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के निस्तारण…
