Rajasthan News

पार्श्वनाथ युवा संगठन ने किया महापौर पारस सिंघवी का स्वागत-सम्मान

पार्श्वनाथ युवा संगठन ने किया महापौर पारस सिंघवी का स्वागत-सम्मान

 उदयपुर। अशोक नगर स्थित उदासीन आश्रम के श्री  पार्श्वनाथ  मंदिर से जुड़े श्री पार्श्वनाथ युवा संगठन की ओर से नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। मेवाड़ युवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवा संगठन के सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर महापौर पारस सिंघवी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा का अभिनंदन किया। युवा संगठन अध्यक्ष पंकज ठाकुरडिया ने बताया कि संगठन के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर अतिथियों का स्वागत किया। ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र टाया एवं महामंत्री प्रकाश अखावत ने कहा कि पारस सिंघवी के…
Read More
पुरोहितों की मादड़ी में अतिक्रमण से सड़क हुई संकरी: 30 फीट की राह 10 फीट में सिमटी

पुरोहितों की मादड़ी में अतिक्रमण से सड़क हुई संकरी: 30 फीट की राह 10 फीट में सिमटी

 उदयपुर, 5 अक्टूबर। पुरोहितों की मादड़ी रोड नंबर चार में सड़क पर अतिक्रमण के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गाडोलिया लोहार के कुछ लोगों ने सड़क के दोनों ओर चबूतरे, बड़े-बड़े ओटले और टीनशेड बनाकर रास्ते की जगह घेर ली गई है। इससे करीब 30 फीट चौड़ी सड़क अब कई स्थानों पर महज 10 फीट तक रह गई है। कॉलोनीवासी भरत कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क के किनारे रहने वाले गाड़िया लोहार परिवारों द्वारा आवंटित भूमि के अतिरिक्त भी चबूतरे और ओटले बना लिए गए हैं। सडक़ पर…
Read More
होटल फेडरेशन ने नए भूमि राजस्व नियमों का किया स्वागत, सरकार का आभार

होटल फेडरेशन ने नए भूमि राजस्व नियमों का किया स्वागत, सरकार का आभार

राजस्थान सरकार द्वारा जारी Rajasthan Land Revenue (Use of Agricultural Land for Non-Agricultural Purposes in Rural Areas) Rules, 2026 का होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, उदयपुर डिवीजन ने स्वागत करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। फेडरेशन ने इसे ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल बताया है। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने जानकारी दी की नए नियमों में Tourism Unit को स्पष्ट कानूनी मान्यता दी गई है। राजस्थान पर्यटन विभाग अथवा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय से अनुमोदित पर्यटन इकाइयों के लिए…
Read More
गीत गुंजन समूह का आयोजन: ‘सुहाने गीतों के कारवां’ में गूंजे 5 दशकों के सदाबहार नगमे

गीत गुंजन समूह का आयोजन: ‘सुहाने गीतों के कारवां’ में गूंजे 5 दशकों के सदाबहार नगमे

उदयपुर।05 अक्टूबर 2026 | गीत गुंजन समूह की ओर से आयोजित ‘आज सुहाने गीतों का कारवां’ कार्यक्रम हिरणमगरी स्थित ढाबागिरी रेस्टोरेंट के बैंक्वेट हॉल में सानंद सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समूह प्रबंधक हिम्मत सिंह सिसोदिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा हॉल सदाबहार गीतों की सुरमयी धुनों से गूंज उठा। 1970 से लेकर 2020 तक के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को संगीत के पांच दशकों की यादों से रूबरू कराया और सभी का मन मोह लिया।…
Read More
दो दिनों में 6 से 7 हजार लोगों ने लिया हिस्सा, 35-40 वाहनों की बुकिंग

दो दिनों में 6 से 7 हजार लोगों ने लिया हिस्सा, 35-40 वाहनों की बुकिंग

ऑटोमोबाइल सेक्टर को 5 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान राउंड टेबल इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘रफ्तार 3.0 ऑटो एक्सपो’ का रविवार को फील्ड क्लब में सफलतापूर्वक समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस आयोजन में शहरवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, करीब 6 से 7 हजार लोगों ने एक्सपो में पहुंचकर इसे सफल बनाया। उदयपुर लेेकसिटी राउण्ड टेबल के चेयरमैन मोहित सिंघवी ने बताया कि एक्सपो में देश-विदेश के प्रमुख ऑटोमोबाइल ब्रांड्स ने अपनी कारों और टू-व्हीलर्स का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान करीब 35 से 40 कारों और टू-व्हीलर्स की बुकिंग हुई।…
Read More
यूटीसीएल-4 में बरसा चौकों-छक्कों का रोमांच, जीत के लिए टीमों में दिखी जोरदार टक्कर

यूटीसीएल-4 में बरसा चौकों-छक्कों का रोमांच, जीत के लिए टीमों में दिखी जोरदार टक्कर

राजकमल, अप्सरा और कमल थंडर बोल्ट्स का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम उदयपुर। राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के तत्वावधान में ओपेरा गार्डन एंड बैंक्वेट में चल रही तीन दिवसीय उदयपुर टेंट क्रिकेट लीग-4 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों की धूम रही। बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की बरसात की, वहीं गेंदबाजों ने भी अहम मौकों पर विकेट चटकाकर मुकाबलों का रुख बदला। दिनभर खेले गए मुकाबलों में टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। समिति अध्यक्ष सुधीर चावत ने बताया कि दूसरे दिन कई मुकाबलों में अंतिम ओवर तक रोमांच बना रहा। पहले मुकाबले में नसीब गोल्डन…
Read More
ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल सीजन-6 का उदयपुर में भव्य समापनः 1,500 से अधिक लोगों ने लिया भाग, जेएचडब्ल्यू ने बनाया 9वां वर्ल्ड रिकॉर्ड

ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल सीजन-6 का उदयपुर में भव्य समापनः 1,500 से अधिक लोगों ने लिया भाग, जेएचडब्ल्यू ने बनाया 9वां वर्ल्ड रिकॉर्ड

उदयपुर। जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस द्वारा आयोजित श्ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल के छठे सीजन का उदयपुर चैप्टर दो दिवसीय सफल आयोजनों के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव में स्वास्थ्य जागरूकता, प्रिवेंटिव केयर और हेल्थकेयर ईकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से 1,500 से अधिक नागरिकों, डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संस्था ने अपना 9वां वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया। हेल्थ के रियल हीरोज अवॉर्ड्स में 120 से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित- बीसीआई के संसथापक मुकेश माधवानी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत स्टर्लिंग अरावली में हेल्थ के रियल हीरोज अवॉर्ड्स के साथ हुई। इस दौरान…
Read More
राष्ट्रीय पिकलबॉल चौंपियनशिप में उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय पिकलबॉल चौंपियनशिप में उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

पिकलबॉल के राष्ट्रीय मंच पर उदयपुर का जलवा, तीन कांस्य पदकों से बढ़ाया राजस्थान का मान उदयपुर। कोच्चि, केरल में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित 10वीं राष्ट्रीय पिकलबॉल चौंपियनशिप-2026 में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीतकर शहर और राजस्थान का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स बॉक्स, उदयपुर के खिलाड़ियों ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। 60 वर्ष से अधिक महिला एकल वर्ग में बिंदु बांठिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 60 वर्ष से अधिक पुरुष एकल वर्ग में शरत कटारिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 60 वर्ष से…
Read More
सेक्टर 14 को मिलेगी बड़ी चिकित्सा सुविधा? सेटेलाइट अस्पताल के लिए क्षेत्रवासियों ने उठाई बुलंद आवाज

सेक्टर 14 को मिलेगी बड़ी चिकित्सा सुविधा? सेटेलाइट अस्पताल के लिए क्षेत्रवासियों ने उठाई बुलंद आवाज

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत करने की मांग, जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे प्रस्ताव उदयपुर। सेक्टर 14 के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सेटेलाइट अस्पताल में क्रमोन्नत करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसी को लेकर क्षेत्रवासियों एवं प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक महावीर भवन में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की बढ़ती आबादी और चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए सेटेलाइट अस्पताल की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सेटेलाइट अस्पताल में क्रमोन्नत कराने के लिए एक विशेष समिति गठित कर राज्य…
Read More
राजस्थानी रंगों से सजा ‘रूपांगण’, देश-विदेश के युवाओं ने महसूस की राजस्थान की जीवंत संस्कृति

राजस्थानी रंगों से सजा ‘रूपांगण’, देश-विदेश के युवाओं ने महसूस की राजस्थान की जीवंत संस्कृति

ऐश्वर्या कॉलेज में रॉयल राजस्थान रोटरैक्ट युवा नेतृत्व पुरस्कार 2026 के तहत सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में रॉयल राजस्थान रोटरैक्ट युवा नेतृत्व पुरस्कार 2026 के अंतर्गत ‘रूपांगण’ सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपरा, कला और राजसी विरासत से सजी इस शाम में देश-विदेश से आए युवाओं ने राजस्थान की संस्कृति को करीब से महसूस किया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या कॉलेज की ओर से रोटरैक्ट जिला 3141 मुंबई-महाराष्ट्र एवं रोटरैक्ट जिला 3056 राजस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुंबई और उदयपुर सहित विभिन्न स्थानों से करीब 160 रोटरैक्टर्स ने भाग लिया।…
Read More
error: Content is protected !!