प्रतापगढ़:जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई आयोजित
-जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, दिए निर्देश प्रतापगढ़ 20 मार्च। आमजन की परिवेदनाओं और समस्याओं के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित कर उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार को डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई में कुल 32 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलक्टर ने प्रकरणों के नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की परिवेदनाओं का प्रभावी रूप से निस्तारण करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की…
