प्रतापगढ़ में विशेष किशोर पुलिस इकाई की बैठक सम्पन्न
*जरूरतमंद और पीड़ित बच्चों का संरक्षण हम सभी की प्राथमिकता-एसपी बंसल* प्रतापगढ़, 25 अप्रेल। उदयपुर रेंज पुलिस द्वारा रेंज स्तर पर संचालित पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत प्रतापगढ़ जिले में किशोर न्याय (बालको की देखरख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई/थाना स्तर पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने कहा कि जरूरतमंद और पीड़ित बच्चों का संरक्षण हम सभी की प्राथमिकता है और बच्चों से जुड़े मामलों में हमें संवेदनशील रहते हुए उन्हें…
