डूंगरपुर पुलिस ने 10 लाख रुपए कीमत के 32 गुम हुए मोबाइल किए बरामद, मोबाइल मालिकों लौटाए
डूंगरपुर, 01 अगस्त (ब्यूरो)। डूंगरपुर जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइल गुरुवार को वापस मिलने पर लोगों के मोबाइल मालिकों चेहरे खिल उठे। पुलिस के विशेष अभियान के तहत करीब 10 लाख रुपए कीमत के 32 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए। एसपी ऑफिस में एसपी मोनिका सैन ने मोबाइल धारकों को बुलाकर मोबाइल सुपुर्द किए। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि डूंगरपुर जिले के थाना क्षेत्रों में गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन की डिटेल एकत्र कर पुलिस टीमों द्वारा कई दिनों तक तकनीकी विश्लेषण किया गया। इस विश्लेषण के आधार पर मोबाइल फोन को ट्रेस कर विभिन्न…
