ट्रेक पर लोहे के सरिए डालकर ट्रेन डी रेल के मामले पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन
लूट के इरादे से ट्रेक पर रखें लोहे सरिए 21 जुलाई की रात कोटाना गांव पास हुई थी घटना डूंगरपुर, 24 जुलाई(ब्यूरो)। सदर थाना क्षेत्र में ट्रेक पर लोहे के सरिए डालकर ट्रेन को डी रेल करने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है और एक बाल अपचारी को डिटेन किया है। इस साजिश का मकसद ट्रेन में सवार यात्रियों से लूटपाट था। यह घटना 21 जुलाई की रात को कोटाणा के पास हुई थी। एसपी मोनिका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, 21 जुलाई की रात को कोटाणा के पास रेलवे ट्रेक पर कुछ…
