ट्रेजरी मे तैनात पुलिसकर्मी ने तहसील के पीछे टेलीफोन के टावर पर रस्सी का फंदा लगाकर किया सुसाइड
आसपुर 11 अगस्त (ब्यूरो)। ट्रेजरी में तैनात पुलिसकर्मी ने तहसील के पीछे टेलीफोन के टावर पर रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिसकर्मी नाइट ड्यूटी पर था, सुबह क्वार्टर पर नहीं पहुंचा तो साथी ने तलाश की। फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामला आसपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आसपुर ट्रेजरी में कार्यरत निठाऊआ थाना क्षेत्र के खानन निवासी हेमराज मीणा (50) पुत्र रोडिया मीणा की ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। शनिवार रात करीब 9 बजे हेमराज…
