दस हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, प्रकरण से नाम और कार हटाने के बदले मांगे थे पैसे
उदयपुर, 27 मई : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को प्रतापनगर थाने के एएसआई राजेश कुमार मीणा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक प्रकरण से परिवादी का नाम और कार हटाने के बदले में रिश्वत मांगी थी। एसीबी डीआईजी कोटा शिवराज मीणा ने बताया कि कानू उर्फ कालू पुत्र तुलसीराम गमेती निवासी वीआईपी कॉलोनी सवीना ने 26 मई को शिकायत दी थी कि एएसआई राजेश मीणा उससे 15 हजार की मांग कर रहा है। मना करने पर उसे जेल भेजने की धमकी भी दी गई। शिकायत का…
