38 न्यायिक अधिकारी पहुंचे स्कूलों में, बच्चों को किया जागरूक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

परिवर्तनशील मंगलवार के तहत आयोजन
उदयपुर, 1 सितम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में परिवर्तनशील मंगलवार अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश गुप्ता के निर्देेशों के क्रम में उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित 38 न्यायिक अधिकारीगण 38 सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पहुंचे। बच्चों को  ’’अजनबियों से सावधान – मना करो, दूर जाओ, बताओे”  के संबंध में जागरूक किया। साथ ही स्कूलों में कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका स्थापित करते हुए उसके बारे में भी जानकारियां दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा समस्त राजस्थान के विद्यालयों में परिवर्तनकारी मंगलवार, कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है, इसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को न्यायिक अधिकारीगण द्वारा स्कूली बच्चो को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए जागरूक किया जाएगा । माह सितम्बर के प्रथम परिवर्तनकारी मंगलवार के तहत 38 न्यायिक अधिकारीगण विद्यालयों में पहुंच कर स्कूली बालक-बालिकाओं को  थीम अजनबियों से सावधान – मना करो, दूर जाओ, बताओ” के तहत अजनबियों से दूर रहने,  हेल्पालाईन 15100, नाल्सा पोर्टल, नाल्सा योजनाओं के बारे में जागरूक किया ।
एडीजे श्री चौधरी ने ज्योति सीनियर सेकण्डरी स्कूल, अहिंसापुरी में बच्चों को मार्गदर्शन दिया। ज्योति शिक्षण संस्थान के चेयरमेन गिरधारी लाल कुमावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी प्रकार अरूण जैन न्यायाधीश ए.सी.डी. न्यायालय क्रम संख्या 2, सतीश चन्द्र गोदारा ए.सी.डी. न्यायालय क्रम संख्या 1, अमित सहलोत विशिष्ठ न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय क्रम संख्या 2, गणपतलाल विश्नोई न्यायाधीश एम.ए.सी.टी. न्यायालय क्रम संख्या 1, श्रीमती रेखा चौधरी न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या  क्रम. संख्या 1, दीपक दुबे न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या 2, रणधीर सिंह मिर्धा न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय न्यायालय क्रम संख्या 3, श्री विवेक कुमार त्रिपाठी न्यायाधीश वाणज्यिक न्यायालय,  श्री नरेन्द्र कुमार न्यायाधीश एडीजे  न्यायालय क्रम संख्या 1, श्रीमती दमयंती पुरोहित न्यायाधीश एडीेजे क्रम संख्या क्रम संख्या 2, श्री मनीष कुमार वैष्णव न्यायाधीश एडीेजे क्रम संख्या क्रम संख्या 3, श्री जितेन्द्र गोयल न्यायाधीश एडीेजे क्रम संख्या क्रम संख्या 4 , श्री मुकेश चांवला न्यायाधीश एडीेजे क्रम संख्या क्रम संख्या 5, श्री नवीन कुमार जरवाल न्यायाधीश महिला उत्पीडन, श्रीमती अंबिका सोलंकी न्यायाधीश एस.सी.एस.टी. न्यायालय, श्री मनीष कुमार जोशी मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, श्री विजय टांक ए.सी.जे.एम. क्रम संख्या 1 , सुश्री अंशिका दिनकर ए.सी.जे.एम. क्रम संख्या 2, श्रीमती रचना मीणा ए.सी.जे.एम. क्रम संख्या 3, श्रीमती मर्यादा शर्मा ए.सी.जे.एम. क्रम संख्या 4, श्री अजय मीणा ए.सी.जे.एम. किराया अधिकरण, श्रीमती ममता मीणा ए.सी.जे.एम. पीसीपीएनडीटी प्रकरण,  श्रीमती निकिता जैन न्यायिक मजिस्टेªट उŸार, श्रीमती शिखा चारण न्यायिक मजिस्टेªट दक्षिण, श्री आलोक भारद्वाज न्यायिक मजिस्टेªट उŸार 1, श्री कार्तिकेय सोनी न्यायिक मजिस्टेªट उŸार 2, श्री नवीन सिंह गुर्जर न्यायिक मजिस्टेªट दक्षिण 1,  सुश्री दिव्या शर्मा न्यायिक मजिस्टेªट दक्षिण 2, श्री गजेन्द्र सिंह विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 1, श्री राजपाल सिंह चौहान विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 2, श्री बाबुलाल न्यायिक मजिस्टेªट विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 3, सुश्री अक्षिता जैन विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 4, श्री मनोज कुमार सिंगारिया विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या-5, सुश्री आंकाक्षा मीणा विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या-6, श्रीमती गितिका गर्ग विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या-7, श्रीमती चेताली गोयल विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या-8, श्री सौरभ न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय गिर्वा द्वारा सितम्बर माह के प्रथम परिवर्तनशील मंगलवार के तहत उदयपुर मुख्यालय के निजी एवं सरकारी विद्यालयो में स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!