Breaking News

राजसी परम्परा के साथ अरविंद सिंह मेवाड़ को अंतिम विदाई

राजसी परम्परा के साथ अरविंद सिंह मेवाड़ को अंतिम विदाई

उदयपुर, 17 मार्च : मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ को सोमवार को पूरे राजसी सम्मान और परम्पराओं के साथ अंतिम विदाई दी गई। आयड़ स्थित महासतियां में वे पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में मेवाड़ की गौरवशाली परम्पराओं और उदयपुर शहर के जनसैलाब ने अश्रुपूरित विदाई दी। सिटी पैलेस परिसर में स्थित शंभू निवास में दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। देश-विदेश से आए परिजनों, मेहमानों और आमजन ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व क्रिकेटर और…
Read More
फोर्टी विंग वूमेन उदयपुर द्वारा महिलाओं के लिए सकारात्मक और स्पोर्टिव वातावरण बनाने पर परिचर्चा आयोजित

फोर्टी विंग वूमेन उदयपुर द्वारा महिलाओं के लिए सकारात्मक और स्पोर्टिव वातावरण बनाने पर परिचर्चा आयोजित

उदयपुर। फोर्टी विंग विमेन द्वारा महिलाओं के लिए एक सकारात्मक और स्पोर्टिव वातावरण बनाने के उद्देश्य को लेकर एक परिचर्चा की गई। इस चर्चा में महिलाओं को लिंग समानता, मानसिक तनाव, कार्य दबाव, पालन-पोषण और कैरियर से संबंधित चुनौतियों का सामना करने पर चर्चा की गई। मुख्य पैनलिस्ट लीना शर्मा ने कहा कि अगर समाज में कुछ बदलना है तो महिलाओं को लोगों की राय पर ध्यान नहीं देना चाहिए और सिर्फ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। आरजे अंशुमान ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे पालन-पोषण में ही बच्चों को महिला और पुरुष के प्रति…
Read More
पांच दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो में होंगे एमएसएमई उद्यमियों के लिये तकनीकी सेशन  

पांच दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो में होंगे एमएसएमई उद्यमियों के लिये तकनीकी सेशन  

उदयपुर। उदयपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री और पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ऑफ़ इंडस्ट्री’ द्वारा यूसीसीआई में 19 मार्च से प्रारम्भ हो रहे पंाच दिवसीय राजस्थान ट्रेड एक्सपो में एमएसएमई कारोबारियों के लिये विशेष दो तकनीकी सत्र आयोजित किये जायेंगे। पीएचडीसीसीआई के राजस्थान प्रमुख एवं अध्यक्ष आर.के.गुप्ता ने बताया कि जीएसटी पर आयोजित होने वाले तकनीकी सत्र में कारोबारियों को दिल्ली से आने वाले विषय विशेषज्ञ यह बतायेंगें कि जीएसटी से डरने की आवश्यकता नहीं है। जीएसटी एमएसएमई कारोबारियों के लिये काफी लाभप्रद है। यूसीसीआई के अध्यक्ष मांगीलाल लुणावत ने बताया कि 19 मार्च को प्रातः जिला कलेक्टर नमित मेहता…
Read More
तुमको मेरी कसम के प्रीमियर में स्टारकास्ट,राज्यपाल एवं जनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी,फिल्म को मिली प्रंशसा

तुमको मेरी कसम के प्रीमियर में स्टारकास्ट,राज्यपाल एवं जनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी,फिल्म को मिली प्रंशसा

उदयपुर। आईवीएफ मैन डॉ. अजय मुर्डिया की जीवनी पर बनी उनकी बायोपिक फिल्म तुमको मेरी कसम का उदयपुर के पीवीआर सिनेमाघर में प्रीमियर आयोजित किया गया। जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट,पंजाब के राज्यपाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। फिल्म का प्रीमियर देखनें के बाद उसे जबरदस्त प्रंशसा मिली। प्रेरणादायक जिंदगी पर बनी फिल्म ’’तुमको मेरी कसम’’ के प्रीमियर का, और शहर का पीवीआर सिनेमा सितारों की जगमगाहट से रोशन हो उठा। प्रीमियर के दौरान बॉलीवुड सितारों से सजी फिल्म की स्टारकास्ट अनुपम खेर, अदा शर्मा, ईशा देओल, इश्वाक सिंह, मेहरजान मज्दा और सुशांत सिंह रेड कार्पेट पर उतरंे, तो दर्शकों…
Read More
एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के स्थापना दिवस का निमंत्रण पत्र बोहरा गणेशजी को अर्पित

एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के स्थापना दिवस का निमंत्रण पत्र बोहरा गणेशजी को अर्पित

उदयपुर। एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर 21 मार्च को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम सुर समागम को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रथम पूज्य बोहरा गणेशजी को निमंत्रण पत्र अर्पित किया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह सुर समागम आयड स्थित सत्यम गार्डन में शाम 7 बजे से आयोजित होगा जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भामाशाह व कार्यकर्ता सम्मान भी आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में शहर की कई हस्तियां भी शामिल होंगी। शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता रवींद्र श्रीमाली…
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024के अंतर्गत उदयपुर से अयोध्या हरिद्वार ऋषिकेश के लिए रवाना हुई ट्रेन

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024के अंतर्गत उदयपुर से अयोध्या हरिद्वार ऋषिकेश के लिए रवाना हुई ट्रेन

-वरिष्ट नागरिको ने लगाए जय श्री राम के नारे राजस्थान सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही निशुल्क तीर्थ यात्रा के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन आज 17.03.25को उदयपुर राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से अयोध्या हरिद्वार ऋषिकेश के लिए दोपहर 1:30 बजे रवाना की गई।ट्रेन को हरी झंडी देवस्थान विभाग उदयपुर सहायक आयुक्त जतिन गांधी, ऋषभदेव सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने दिखाई।रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित करने हेतु भाजपा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ,मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से उदयपुर संभाग के उदयपुर ,राजसमन्द, प्रतापगढ़ ,…
Read More
जान से मारने की नियत से चाकू से घायल करने का मामला दर्ज

जान से मारने की नियत से चाकू से घायल करने का मामला दर्ज

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र में रविवार को बलेवडी बोरा फला में प्रार्थी राहुल पुत्र कचरू लाल डामोर निवासी बलेवडी ने प्रकरण दर्ज कराया की बलेवडी निवासी तुलसीराम पुत्र नानालाल ननोमा ने प्रार्थी के भाई मनीष को जान से मारने की नीयत से उसके पेट के दाहिनी तरफ चाकू मारा जिससे वह खून से लथ पथ होकर घायल हो गया। प्रार्थी ने प्रकरण में यह भी बताया कि अभियुक्त तुलसीराम के साथ प्रवीण पुत्र भीमाराम खराड़ी भी सहयोग कर रहा था। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार देर रात…
Read More
देसी हथकड़ शराब परिवहन का प्रकरण दर्ज

देसी हथकड़ शराब परिवहन का प्रकरण दर्ज

खेरवाड़ा, तहसील नयागांव के पहाडा थाना क्षेत्र में सहायक उप निरीक्षक कालू लाल हेड कांस्टेबल अजीत सिंह एवं जाब्ता द्वारा थाना क्षेत्र के भाटडिया में गस्त के दौरान रामा पुत्र नाना मीणा अहारी निवासी अनेला द्वारा पांच लीटर देसी हथकड़ शराब का अवैध रूप से अपने कब्जे में रखने एवं परिवहन करना पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किए गए। थाना अधिकारी उम्मेदी लाल ने बताया कि आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल अजीत सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
उपभोक्ताओं को बताए साइबर ठगी से बचने के उपाय

उपभोक्ताओं को बताए साइबर ठगी से बचने के उपाय

डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह उदयपुर 17 मार्च। पंजाब नैशनल बैंक की ओर से 10 से 16 मार्च तक डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह मनाया गया। जागरूकता सप्ताह के दौरान बैंक की प्रत्येक शाखा में विद्यार्थियों/आम जनता को डिजिटल भुगतान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। डिजिटल भुगतान से संबंधित साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। उपभोक्ताओं को करने योग्य तथा न करने योग्य बातें बताई गईं। इससे पूर्व बैंक द्वारा एसएमएस के माध्यम से अपने ग्राहकों को पीएनबी वन ऐप पर रजिस्टर करने, साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने और किसी भी प्रकार के संदिग्ध एसएमएस या कॉल का…
Read More
मूंगफली की नब्ज टटोलने को जुटेंगे देशभर के शोध वैज्ञानिक

मूंगफली की नब्ज टटोलने को जुटेंगे देशभर के शोध वैज्ञानिक

’मूंगफली - 2025’ विषय पर त्रिदिवसीय बैठक आज से   उदयपुर, 17 मार्च। खाद्यान उत्पादन में हम भले ही आत्मनिर्भर बन चुके हैं, लेकिन खाद्य तेल उत्पादन की दिशा में अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। खाद्य तेल उत्पादन का एक महत्वपूर्ण घटक है- मूंगफली। ’मूंगफली - 2025’ विषय पर भारत के नामचीन शोध वैज्ञानिक 18 मार्च मंगलवार से उदयुपर में जुटेंगे तथा तीन दिन तक देश भर में मूंगफली अनुसंधान एवं विकास की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही मूंगफली उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा कर रणनीतिक योजना तैयार करेंगे भारतीय कृषि अनुसंधान…
Read More
error: Content is protected !!