मूंगफली की नब्ज टटोलने को जुटेंगे देशभर के शोध वैज्ञानिक
’मूंगफली - 2025’ विषय पर त्रिदिवसीय बैठक आज से उदयपुर, 17 मार्च। खाद्यान उत्पादन में हम भले ही आत्मनिर्भर बन चुके हैं, लेकिन खाद्य तेल उत्पादन की दिशा में अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। खाद्य तेल उत्पादन का एक महत्वपूर्ण घटक है- मूंगफली। ’मूंगफली - 2025’ विषय पर भारत के नामचीन शोध वैज्ञानिक 18 मार्च मंगलवार से उदयुपर में जुटेंगे तथा तीन दिन तक देश भर में मूंगफली अनुसंधान एवं विकास की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही मूंगफली उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा कर रणनीतिक योजना तैयार करेंगे भारतीय कृषि अनुसंधान…
