फोर्टी विंग वूमेन उदयपुर द्वारा महिलाओं के लिए सकारात्मक और स्पोर्टिव वातावरण बनाने पर परिचर्चा आयोजित

उदयपुर। फोर्टी विंग विमेन द्वारा महिलाओं के लिए एक सकारात्मक और स्पोर्टिव वातावरण बनाने के उद्देश्य को लेकर एक परिचर्चा की गई। इस चर्चा में महिलाओं को लिंग समानता, मानसिक तनाव, कार्य दबाव, पालन-पोषण और कैरियर से संबंधित चुनौतियों का सामना करने पर चर्चा की गई।
मुख्य पैनलिस्ट लीना शर्मा ने कहा कि अगर समाज में कुछ बदलना है तो महिलाओं को लोगों की राय पर ध्यान नहीं देना चाहिए और सिर्फ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। आरजे अंशुमान ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे पालन-पोषण में ही बच्चों को महिला और पुरुष के प्रति एक बराबरी की नज़रिया के बारे में समझाया जाए।
डॉ. शालिनी भार्गव ने कहा कि महिलाएं अपने लुक्स के साथ-साथ अपने संपूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, जिससे वे ज्यादा खुश रह सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए और प्रतिस्पर्धा की जगह सहयोग पर ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम की मॉडरेटर फोर्टी की जनरल सेक्रेटरी डॉ. हर्षा कुमावत रहीं। प्रेसिडेंट शिखा सिंघल ने उपर्णा पहनाकर और स्मृति चिन देकर आए हुए पैनलिस्ट का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन निवेदिता त्रिवेदी ने किया।इसी के साथ नए वर्ष के लिए सदस्यता की शुरुआत अप्रैल महीने से की जाएगी और नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!