जान से मारने की नियत से चाकू से घायल करने का मामला दर्ज

प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र में रविवार को बलेवडी बोरा फला में प्रार्थी राहुल पुत्र कचरू लाल डामोर निवासी बलेवडी ने प्रकरण दर्ज कराया की बलेवडी निवासी तुलसीराम पुत्र नानालाल ननोमा ने प्रार्थी के भाई मनीष को जान से मारने की नीयत से उसके पेट के दाहिनी तरफ चाकू मारा जिससे वह खून से लथ पथ होकर घायल हो गया। प्रार्थी ने प्रकरण में यह भी बताया कि अभियुक्त तुलसीराम के साथ प्रवीण पुत्र भीमाराम खराड़ी भी सहयोग कर रहा था। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार देर रात दर्ज कराए गए प्रकरण के आधार पर सहायक उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!