रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

बहनों के लिए 13 अगस्त से लगाए जाएंगे स्पेशल काउंटर
जिले के तीन प्रमुख डाकघरों में विशेष सजावट
 राखियों की होगी प्राथमिकता से बुकिंग
उदयपुर, 11 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश के विभिन्न शहरों में रहने वाले भाई-बहनों तक राखी समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विशेष पहल की गई है। 28 अगस्त  को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिले के प्रमुख डाकघरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
उदयपुर डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक अक्षय गाडेकर ने बताया कि डाक विभाग द्वारा उदयपुर हेड पोस्ट ऑफिस, शास्त्री सर्कल पोस्ट ऑफिस एवं हिरणमगरी पोस्ट ऑफिस में विशेष रूप से सजावट की गई है। राखियों की बुकिंग एवं डिलीवरी को सुविधाजनक बनाने के लिए स्पेशल काउंटर्स लगाए जा रहे हैं। इन स्पेशल काउंटर्स पर गुरुवार 13 अगस्त से रक्षाबंधन की राखियों की बुकिंग शुरू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अपने भाइयों से दूर रह रही बहनें तथा बहनों से दूर रह रहे भाई अपनी राखी और स्नेह समय पर अपने प्रियजनों तक पहुंचा सकें। इसके लिए विभाग द्वारा राखियों की बुकिंग को सुविधाजनक एवं प्राथमिकता के साथ संपादित करने की विशेष व्यवस्था की गई है। रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर डाक विभाग द्वारा उदयपुर हेड पोस्ट ऑफिस, शास्त्री सर्कल पोस्ट ऑफिस एवं हिरणमगरी पोस्ट ऑफिस में राखी बुकिंग करने वाली प्रथम 50 बहनों को विशेष गिफ्ट हैम्पर दिया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!