इनरव्हील दीवाज ने हरियाली अमावस्या पर 2100 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज द्वारा रामा गांव स्थित एकलिंग जी की पहाड़ियों पर भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत क्लब सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2100 पौधे रोपे।
क्लब फाउंडर रेखा भानावत ने बताया कि क्लब हर वर्ष विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
क्लब प्रेसिडेंट नयना जैन ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति आगे आकर अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, ताकि धरती को हरा-भरा और संतुलित रखा जा सके।
इस अवसर पर क्लब सचिव समीक्षा खंडेलवाल, उपाध्यक्ष आशा श्रीमाली, आशा नावेडिया, मंजू गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!