Breaking News

युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, टोपीदार बंदूक बरामद

युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, टोपीदार बंदूक बरामद

उदयपुर, 13 मई : माण्डवा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बंदूक बरामद की है। 3 मई को बोरली निवासी होमाराम ने रिपोर्ट दी थी कि उसके बेटे बसुरा पर गांव के भुताराम पुत्र घुलाराम व धुलाराम पुत्र थावरा ने साथियों के साथ हमला कर टोपीदार बंदूक से गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी देवीलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी व आसूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ…
Read More
डूंगरपुर जिले के तालाबों को जन भागीदारी के सहयोग से स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे : जिला कलेक्टर सिंह

डूंगरपुर जिले के तालाबों को जन भागीदारी के सहयोग से स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे : जिला कलेक्टर सिंह

: जिले में तालाब सफाई अभियान का शुभारंभ 16 मई से  : जिले की सभी पंचायत समितियों में 10-10 तालाब चयनित किए : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रदेश समन्वयक गुप्ता ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले की समस्त पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत में बने हुए तालाबों का रखरखाव, अतिक्रमण मुक्त और उचित साफ-सफाई रखने संबंधित अभियान प्रारंभ किए जाने को लेकर डूंगरपुर जिला प्रशासन के साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण राजस्थान सरकार के प्रदेश समन्वयक के के गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में डूंगरपुर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी…
Read More
20 साल पुरानी समान ईपिक नंबरों से जुड़ी समस्या का समाधान

20 साल पुरानी समान ईपिक नंबरों से जुड़ी समस्या का समाधान

उदयपुर, 13 मई। मतदाता सूची को स्वच्छ और अद्यतन बनाए रखने के अपने प्रयास में, भारत निर्वाचन आयोग  ने लगभग 20 साल पुरानी उस समस्या का समाधान कर लिया है, जिसमें विभिन्न निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा एक जैसी श्रेणियों का उपयोग करने के कारण कुछ वास्तविक मतदाताओं को गलती से समान ईपिक नंबर जारी हो गए थे। यह समस्या 2005 से चली आ रही थी। लंबे समय से लंबित समस्या को हल करने के लिए, देश के सभी 36 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत के सभी 4123 विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ ने 10.50 लाख मतदान केंद्रों…
Read More
एमएमवीएम की छात्रा परिधि ने किया स्कूल टॉप

एमएमवीएम की छात्रा परिधि ने किया स्कूल टॉप

उदयपुर, 13 मई।  केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  द्वारा मंगलवार को जारी सैकंडरी के परीक्षा परिणाम में महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर की छात्रा परिधि सेठी ने स्कूल टॉप किया है। परिधि सेठी ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर 96.8 प्रतिशत स्कॉर प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। परिधि साहित्यिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में रूचि रखती है और भविष्य में इसी क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती है। उल्लेखनीय है कि परिधि के पिता डॉ. दीपक सेठी आर एन टी मेडिकल कॉलेज एवं महाराणा भूपाल चिकित्सालय में वरिष्ठ सर्जन है एवं माता डॉ. अंजली सेठी अनंता हॉस्पीटल में सर्जन है।…
Read More
देश के वीरों को सुरों से देंगे सम्मान,  ‘सुरों की मंडली’ की ओर से 25 मई को होगा भव्य देशभक्ति संगीतमय कार्यक्रम : मुकेश माधवानी

देश के वीरों को सुरों से देंगे सम्मान,  ‘सुरों की मंडली’ की ओर से 25 मई को होगा भव्य देशभक्ति संगीतमय कार्यक्रम : मुकेश माधवानी

पहलगाम हमले के शहीदों और सीमा पर तैनात जवानों को समर्पित रहेगा आयोजन उदयपुर।शहर की लोकप्रिय सांस्कृतिक संस्था सुरों की मंडली की ओर से देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत एक विशेष संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम 25 मई को शाम 4 बजे से 8 बजे तक, अशोका पैलेस में आयोजित होगा। कार्यक्रम का संचालन उदयपुर के सुप्रसिद्ध संचालक कमल मेहता और चेतना जैन करेंगे, जिन्होंने कई कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति से शहर को दीवाना बनाया है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, युवा कलाकार और…
Read More
एकलिंगनाथ सेवा संगठन के सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह की लग्न लिखाई रस्म आज

एकलिंगनाथ सेवा संगठन के सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह की लग्न लिखाई रस्म आज

विवाह में दुल्हा-दुल्हन से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, सारी व्यवस्था निशुल्क: आकाश बागडी उदयपुर। उदयपुर। श्री एकलिंगननाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से 17 मई को उदयपुर में आयोजित किए जा रहे सर्व समाज सामूहिक विवाह को लेकर लग्न लिखाई की रस्म बुधवार 14 मई को बोहरा गणेशजी मंदिर में होगी। श्री एकलिंगननाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि सर्व समाज सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को लग्न लिखाई की रस्म सुबह 10 बजे बोहरा गणेशजी मंदिर में होगी। लग्न लिखाई में दोनों पक्षों को आमंत्रित किया गया…
Read More
सांसद डॉ रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग 927 ए के अधूरे खण्ड का कार्य पूर्ण करवाने पत्र लिखा

सांसद डॉ रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग 927 ए के अधूरे खण्ड का कार्य पूर्ण करवाने पत्र लिखा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को बताई लोगों की परेशानी उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राज्य की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को पत्र लिख कर राष्ट्रीय राजमार्ग 927 ए के अधूरे खण्ड का कार्य पूर्ण करवाने का आग्रह किया है। यह कार्य लंबे समय से रुके रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। सांसद डॉ रावत ने पत्र में बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927ए जो स्वरूपगंज (राजस्थान) से रतलाम (मध्यप्रदेश) तक जाता है, जिसकी लम्बाई लगभग 350 कि.मी है। जानकारी के अनुसार राजस्थान राज्य…
Read More
रॉयल हीरो शेारूम पर न्यू प्रीमियम बाइक एक्सपल्स 210 लॉन्च

रॉयल हीरो शेारूम पर न्यू प्रीमियम बाइक एक्सपल्स 210 लॉन्च

उदयपुर। हीरो मोटो कॉर्प की न्यू प्रीमियम बाइक एक्सपल्स 210 को आज रॉयल हीरो प्रीमिया द्वारा लांच किया गया। इस मौके पर कंपनी के निदेशक हुसैन मुस्तफा मौजूद रहे और उदयपुर की पहली गाड़ी अनिल सांगवा और राहुल मीणा को चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर कंपनी के जनरल मैनेजर सेल्स जसपाल नागदा ने बताया कि एक्सपल्स 210 हीरो की एडवांस फीचर्स बाइक है जो कि खास प्रीमियम सेगमेंट के कस्टमर के लिए बनी है। यह गाड़ी ऑफ रोड के लिए काफ़ी कस्टमर को पसंद आ रही है इस गाड़ी में टीएफटी स्पीडोमीटर,क्लास डी एल ई डी प्रोजेक्टर हेड लैंप,क्लास…
Read More
सी.बी.एस.ई. परीक्षा में डी पी एस, उदयपुर के वि‌द्यार्थियों का सर्वश्रेष्ठ परिणाम

सी.बी.एस.ई. परीक्षा में डी पी एस, उदयपुर के वि‌द्यार्थियों का सर्वश्रेष्ठ परिणाम

उदयपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के वि‌द्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा एवं कक्षा 10वीं व 12वीं के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। सत्र 2024-25 की परीक्षा में कला संकाय में अवनी दुग्गड़ (99ः), नतान्या प्रभाकर (97ः), अदिति कुमार (96.8ः), रिया यादव (96.2ः), रिया सालवी (95.4ः) ने क्रमशः विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में अथर्व व्यास (96.8ः), झेलम मुखर्जी (96.2ः), कुंज हरयानी (95.6ः), झूलन मुखर्जी (94.8ः) एवं भवी…
Read More
97.2% के साथ नीरजा मोदी के नव्य रहे स्कूल टॉपर

97.2% के साथ नीरजा मोदी के नव्य रहे स्कूल टॉपर

उदयपुर। सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं व 12वीं  के परीक्षा परिणाम में सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल के प्रथम बैच के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गुणवत्तापूर्ण परिणाम दिए। कक्षा 12वीं के नव्य शर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार को  गोरवार्न्वित किया है। इस परिणाम मे कक्षा 12वीं के नव्य शर्मा ने अंग्रेजी में 99, पॉलिटिकल साइंस में 98, साइकोलॉजी में 98, हिस्ट्री में 96, फिजिकल एजुकेशन में 95 अंक प्राप्त किये। इसी प्रकार मेहुल माली ने साइकोलॉजी में 99 अंक व प्रज्ञा वाघेला ने अंग्रेजी में 97 प्राप्त किये । कक्षा दसवीं की तनिष्का ताहपुरिया…
Read More
error: Content is protected !!