ऐश्वर्या कॉलेज का 29वा स्थापना दिवस एवं पांच दिवसीय अभिव्यक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित
उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में अपने 29वंे स्थापना दिवस के अवसर पर ऐश्वर्या नाट्य विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव अभिव्यक्ति का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। अतिथि के रूप में रिटायर्ड डीआईजी जेल, प्रीता भार्गव और समाजसेवी दीपक सुखाडिया उपस्थित रहे। समापन समारोह में शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विजेताओं को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्रुप डांस बैले प्रतियोगिता रही, जिसमें पौराणिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। जिसमें विजेता…
