एमएमवीएम की छात्रा परिधि ने किया स्कूल टॉप

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर, 13 मई।  केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  द्वारा मंगलवार को जारी सैकंडरी के परीक्षा परिणाम में महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर की छात्रा परिधि सेठी ने स्कूल टॉप किया है। परिधि सेठी ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर 96.8 प्रतिशत स्कॉर प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। परिधि साहित्यिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में रूचि रखती है और भविष्य में इसी क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती है। उल्लेखनीय है कि परिधि के पिता डॉ. दीपक सेठी आर एन टी मेडिकल कॉलेज एवं महाराणा भूपाल चिकित्सालय में वरिष्ठ सर्जन है एवं माता डॉ. अंजली सेठी अनंता हॉस्पीटल में सर्जन है। परिधि की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने भी बधाई प्रेषित की है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!