महिलाओं से प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्म निर्भर बनने का आह्वान
-सीसारमा गांव में हुआ निशुल्क सामुदायिक सिलाई केन्द्र का उदघाटन उदयपुर। गिर्वा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सीसारमा में शाश्वत ट्रस्ट की निदेशक एडवोकेट वर्षा जोशी, सरपंच पायल गमेती एवं सामाजिक कार्यकर्ता मंजू चौबीसा ने निशुल्क सामुदायिक सिलाई केंद्र का उदघाटन किया। विशिष्ट अतिथि चौबीसा ने महिलाओं और युवतियों से आ"ान किया कि वे सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने। कई उदाहरण इस बात को साबित करते है कि केवल सिलाई मशीन ने कई परिवारों को आत्मनिर्भर कर सशक्त किया है। सरपंच पायल गमेती ने बताया कि शाश्वत ट्रस्ट का यह नवाचार ग्रामीण व गरीब महिलाओं के लिए लाभकारी…
