Breaking News

बाबा श्री संत कुमार महाराज साहब की द्वितीय पुण्यतिथि का समापन भावपूर्ण भक्ति व लंगर प्रसाद के साथ सम्पन्न

बाबा श्री संत कुमार महाराज साहब की द्वितीय पुण्यतिथि का समापन भावपूर्ण भक्ति व लंगर प्रसाद के साथ सम्पन्न

उदयपुर । शक्ति नगर स्थित श्री बिलोचिस्तान भवन में आयोजित पूज्य वैकुण्ठ धाम के संत, परम श्रद्धेय बाबा श्री संत कुमार महाराज साहब की द्वितीय पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का आज मंगलवार 3 जून को भावभीने समापन के साथ समापन हुआ। यह आयोजन सिंधी समाज की भक्ति, श्रद्धा और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा। तीन दिनों तक गूंजते रहे गुरबाणी के अमृतमय शब्द, जिसमें “जो तू प्रेम खेलण का चाव, सिर धर तली गली मेरी आओ” जैसे वचनों ने श्रद्धालुओं के हृदय में समर्पण, प्रेम और त्याग की भावना को जागृत किया। इस पावन आयोजन…
Read More
बीएसटीसी छात्र-छात्राओं के अनिवार्य प्रशिक्षण शिविर का समापन

बीएसटीसी छात्र-छात्राओं के अनिवार्य प्रशिक्षण शिविर का समापन

हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड का आयोजन उदयपुर 3 जून। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के मदार गांव स्थित संभाग स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे बीएसटीसी अध्यनरत छात्र-छात्राओं के सात दिवसीय अनिवार्य प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह  सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदार के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी गजपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि उपप्रधान बड़गांव प्रताप सिंह राठौड, दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष  नरेंद्र सिंह राणाव, लखावली सरपंच मोहन डांगी, अशोक शर्मा, कपिल पालीवाल, नरेश वैष्णव आदि रहे। समारोह की अध्यक्षता राज्य संगठन आयुक्त हिंदुस्तान…
Read More
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की तैयारी बैठक

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की तैयारी बैठक

जल संरक्षण सरकार की प्राथमिकता, जनभागीदारी से बनाएं अभियान को सफल - जिला कलक्टर 5 जून गंगा दशमी से होगा आगाज, 20 जून तक प्रतिदिन होंगे विविध आयोजन जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री व प्रभारी सचिव करेंगे शिरकत उदयपुर, 3 जून। जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम बढ़ाने और आमजन को जागरूक करने की मंशा से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश भर में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के शुभ अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज होगा। अभियान के दौरान एक पखवाड़े तक होने वाले आयोजनों…
Read More
आर्य समाज, उदयपुर द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय बाल संस्कार शाला संपन्न

आर्य समाज, उदयपुर द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय बाल संस्कार शाला संपन्न

उदयपुर, 03 जून 2025 | आर्य समाज, उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय बाल संस्कार शाला का समापन समारोह अत्यंत गरिमामय एवं भावनात्मक रूप  में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में उपस्थित बच्चों को भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों और अनुशासित जीवनशैली से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजश्री गांधी ने कहा “यह केवल एक शिविर नहीं , बल्कि आत्मिक जागरण की यात्रा है । बच्चों ने वेद, यज्ञ, सत्य, अनुशासन, स्वावलंबन और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों को आत्मसात किया। संस्कारित बालक ही सशक्त समाज और नवभारत के आधार स्तंभ बनते हैं।” डॉ.…
Read More
बड़गांव में 15 दिवसीय निशुल्क ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर का शुभारंभ

बड़गांव में 15 दिवसीय निशुल्क ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर का शुभारंभ

विप्र फाउंडेशन एवं ओदीच्य ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन उदयपुर 3 जून। विप्र फाउंडेशन जोन 1 ए एवं औदीच्य ब्राह्मण समाज बड़ागांव के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार 2 जून को 15 दिवसीय निशुल्क ब्रह्म कर्म संस्कार शिविर का विधिवत उद्घाटन विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल एवं औदीच्य समाज के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बड़गांव के औदीच्य समाज भवन में किया।      उद्घाटन कार्यक्रम में पंडित पदम कुमार शर्मा, अचार्य जगदीश शास्त्री, परशुराम शर्मा, सुरेंद्र त्रिवेदी ,मनोहर श्रीमाली एवं सूर्य प्रकाश श्रीमाली के मार्गदर्शन में वैदिक ऋचाओं के साथ यज्ञ हवन किया गया। मुख्य यजमान विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष…
Read More
माधव नागदा एवं मीनाक्षी पंवार को मिलेगा धींग पुरस्कार

माधव नागदा एवं मीनाक्षी पंवार को मिलेगा धींग पुरस्कार

युगधारा का धींग पुरस्कार 2024-25 घोषित उदयपुर, 03 जून। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक मंच युगधारा की ओर से राजस्थानी भाषा में साहित्य सृजन के लिए दिए जाने वाले धींग पुरस्कार 2024-25 घोषित कर दिए गए हैं। स्व. कन्हैया लाल धींग पुरस्कार राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार नाथद्वारा के लाल मादड़ी निवासी माधव नागदा को प्रदान किया जाएगा वहीं स्व उमराव देवी धींग साहित्योदय पुरस्कार उदयपुर की मीनाक्षी पंवार को दिया जाएगा। युगधारा संस्थापक डॉ ज्योतिपुंज ने बताया कि बंबोरा निवासी डॉ दिलीप धींग अपने पिता स्व. कन्हैयालाल धींग एवं अपनी माता स्व उमराव देवी धींग की स्मृति में प्रतिवर्ष दोनों पुरस्कार प्रदान करते…
Read More
मारपीट के दो अलग अलग प्रकरण दर्ज 

मारपीट के दो अलग अलग प्रकरण दर्ज 

 (प्रतीक जैन)        खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव के पाटीया थाना क्षेत्र में मारपीट के दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। जूवारवा निवासी भीमराज पुत्र नाथा पंडोर जाति भील उम्र 27 वर्ष ने सोमवार देर शाम प्रकरण दर्ज कराया कि पन्ना पुत्र मना पांडोर एवं कड़वा पुत्र बाबू पांडोर निवासी जुवारवा ने बिना वजह रास्ता रोक कर मारपीट की और शरीर पर चोटे पहुंचाई। थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह राव ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल बदा राम द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।          दूसरे मामले में सूखा पाड़ा उखेड़ी निवासी राजेश पुत्र बंशीलाल डामोर…
Read More
द जील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस पॉइंट द्वारा वार्षिक ब्लैक एंड कलर बेल्ट समारोह एवं उत्कृष्ट बालक-बालिका पुरस्कार 2025 का भव्य आयोजन

द जील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस पॉइंट द्वारा वार्षिक ब्लैक एंड कलर बेल्ट समारोह एवं उत्कृष्ट बालक-बालिका पुरस्कार 2025 का भव्य आयोजन

उदयपुर। द जील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस पॉइंट द्वारा हिरणमगरी से. 4 स्थित अटल सभागार, सेक्टर 4 में आयोजित वार्षिक ब्लैक एंड कलर बेल्ट वितरण एवं उत्कृष्ट बालक-बालिका पुरस्कार 2025 समारोह में अत्यंत उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बतौर अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा), जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लक्ष्मण दास वैष्णव, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के क्षे.ीय प्रंबधक के. के. गुप्ता, प्रदेश प्रभारी आईटी, बीजेपी एसी मोचा के संजय चंदेल मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेशवंदना के साथ हुआ। मंच पर उपस्थित अतिथियों…
Read More
 देवी बैग का देश का 65 वां और राजस्थान का छठां रिटेल स्टोर का हुआ शुभारम्भ

 देवी बैग का देश का 65 वां और राजस्थान का छठां रिटेल स्टोर का हुआ शुभारम्भ

उदयपुर। देश की मूलतः गुजरात में पिछले 24 वर्षो से स्वदेशी उत्पादन कर रही बैग निर्माता कंपनी देवी बैग ने रिटेल चैन के तहत आज उदयपुर के लेकसिटी मॉल में कंपनी के 65 वंें और राजस्थान के छठां स्टोर का आज शुभारम्भ किया। कंपनी के प्रबन्ध निदेशक आशीष शर्मा ने बताया कि 1800 करोड़ के सालाना टर्न ऑवर वाली देवी बैग कंपनी 24 वर्षो के दौरान गुजरात में कुल 45 रिटेल स्टोर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कुल 64 स्टोर खोलें है। जिसमें से अकेले अहमदाबाद में 18 स्टोर खुले है। कंपनी राजस्थान में प्रवेश करते हुए जयपुर में…
Read More
विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट हुई

विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट हुई

उदयपुर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी ने सोमवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य व महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की। सिटी पैलेस आगमन पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी का मेवाड़ी परंपरानुसार अभिनंदन किया। इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी के बीच मेवाड़ राजपरिवार व विश्व हिन्दू परिषद के बीच कई दशकों से चले आ रहे प्रगाढ़ संबंधों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ ने वर्ष 1969 में…
Read More
error: Content is protected !!