वन्यजीव प्रेमियों एवं पर्यटकों को मुहैया करवाएं बेहतरीन अनुभव – संभागीय आयुक्त केवलरमानी
जन्तुआलय विकास ट्रस्ट की साधारण सभा बैठक का आयोजन उदयपुर, 04 जून। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में जन्तुआलय विकास ट्रस्ट की साधारण सभा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में संभागीय आयुक्त ने वन्यजीव अभ्यारण्य, सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क आदि में तकनीक का उपयोग करते हुए पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव मुहैया करवाने के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि अभ्यारण्य और बायोलॉजिकल पार्क में विदेशी पर्यटकों हेतु भी सहूलियत अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। वहीं लॉयन सफारी को भी शीघ्र प्रारंभ करवाने की बात कही। बैठक में बागदडा क्रोकोडाइल कंजर्वेशन रिजर्व के एक…
