होम एंड लाइफस्टाइल अपग्रेड फेस्टिवल में दूसरे दिन उमड़ी भीड़, आधुनिक घरों के नए विकल्पों ने खींचा ध्यान
- सम्मान समारोह के रविवार को होगा तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन उदयपुर, 22 अगस्त। शुभ केसर गार्डन, शोभागपुरा, 100 फीट रोड पर आयोजित तीन दिवसीय होम एंड लाइफस्टाइल अपग्रेड फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। घर निर्माण, इंटीरियर और साज-सज्जा से जुड़े आधुनिक उत्पादों को एक ही स्थान पर देखने और उनकी जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग एक्सपो में पहुंचे। 21 से 23 अगस्त तक आयोजित हो रहे इस फेस्टिवल में बदलती जीवनशैली के अनुरूप स्मार्ट, आधुनिक और आकर्षक होम सॉल्यूशंस को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है।…
