सिंधी समाज ने मांगे पांच पार्षद टिकट
झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपे पांच युवाओं के नाम उदयपुर। आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर सिंधी समाज ने अपनी राजनीतिक भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। शुक्रवार को शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में श्री झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उदयपुर की विभिन्न सिंधी पंचायतों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी से सिंधी समाज के पांच योग्य एवं सक्रिय युवाओं को पार्षद पद का टिकट देने की मांग करने का…
