खेलगांव में नेशनल इंडिया रैकिंग टेनिस स्पर्धा आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 21 अगस्त। महाराणा प्रताप खेल गांव उदयपुर में आइटा सीएस 7 नेशनल इंडिया रैंकिंग एकल टेनिस स्पर्धा का आयोजन 17 से 21 तक हुआ।

जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल तथा खेलगांव टेनिस प्रशिक्षक खेमराज गमेती ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता को करवाये जाने में आर्गेट फाउंडेशन उदयपुर का सहयोग लिया गया। फाउंडेशन के मेंबर अवम् टेनिस कोच चेतन सर की प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि आयशा बागला, माजित अमर, उज्जवल दाधीच एव दशरथ सिंह जादव ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। प्रातःकाल सत्र में बालक वर्ग एवं सायं काल में बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में उदयपुर के दिव्यराज सिंह चौहान ने डबल्स में रजत पदक प्राप्त किया 6-4 6-3 स्कोर रहा ।
इससे पूर्व माह में भी इस प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव में करवाया गया जिसमें आर्जव जैन ने बाजी मार प्रथम रहे एवं द्वितीय समन्यू जैन रहे स्कोर 6-1 2-6 6-4 और छात्रा में एकल में आध्या जा सेकंड में वैदेही शर्मा 6-3 6-0 स्कोर रहा और डबल्स में छात्र में आर्जर जैन वीरेश्वर ठाकुर ने बाजी मारी सेकंड पोजीशन पर दिव्यराज चौहान और ओजस मिश्रा 6-4 6-3 स्कोर रहा डबल छात्र मैं आदिया जा और प्रियांशी पटेल मै बाजी मारी और सेकंड पोजीशन पर उदयपुर की ख्याति जैन और रौनक राठौर स्कोर 6-1 2-6 (10-5) इस प्रतियोगिता में खेल गांव के तीन खिलाडियों ने बाजी मारी। इस उपलब्धि पर आर्कगेट के फाउंडर एंड सीईओ कुणाल बगला ने सभी प्रतिभागियों को बधाइयां प्रेषित की। इस अवसर पर उदयपुर टेनिस एसोसिएशन के डॉ दीपांकर जी चक्रवर्ति एवं खेलगांव में कार्यरत कार्मिक दशरथ सिंह जादव ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर खेलगांव के सभी कोच अवम खिलाड़ियों ने बधाईया प्रषित की। डॉ महेश पालीवाल ने बताया की खेलगांव में सभी खेलो की विभिन प्रतियोगिता समय समय पर आयोजित करवायी जाएगी जिससे खेलाडियो को आगे बढने का मौका मिल सके। साथ ही जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल सर, आयुक्त उदयपुर विकास प्राधिकरण अभिषेक सर जी अवम कोषाधकारी पार्थ शर्मा सर के सहयोग से खेलगांव का विकास अवम खेलगांव को कैशलेश करने का कार्य चल रहा है जो की अंतिम घरण में है। विकास कार्य में वर्तमान में 2 टेनिस क्ले कोर्ट, क्रिकेट पवेलियन निर्माण, पिकल बॉल, ओपन बॉक्सिंग रिंग, विकलांग हेतु टॉयलेट ब्लॉक एवं वर्तमान तरणताल का शेड निर्माण एवं ऑलवेदर कार्य इत्यादि कार्य चल रहे है जो शीघ्र पूर्ण होने वाले है।

अब खेलगांव के विकास कार्य पूर्ण होने के साथ साथ इसकी मुख्य उद्देश्य एवं योजनाओं पर पूर्ण ध्यान दिया जाएगा अयम अधिक से अधिक प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा जिससे प्रतिभागियों को खेलने का मौका मिल सके एवम उभरते सितारों की खोज कर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा सके

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!