उदयपुर। राष्ट्रीय कांग्रेस के पंचायत टॉस्क फोर्स प्रभारी अर्जुन मिश्रा ने कहा कि देश का भविष्य युवा ही हैं। अगर पंचायत स्तर से युवाओं को सही दिशा और मौका दिया जाए तो वे गांव से लेकर देश तक विकास में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। कांग्रेस युवाओं को आगे बढने का मौका देगी। उन्होंने शुक्रवार को यहां देहात कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि ग्रामीण स्तर पर युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पंचायत टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले की सभी पंचायतों में युवा चयन प्रक्रिया शुरू होगी और चयनित युवाओं को प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। पंचायत स्तर पर युवाओं को आगे लाया जाएगा। विकास कार्यों में उनकी भागीदारी रहेगी। सभी युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ा जाएगा पंचायत में युवाओं की एंट्री के लिए टास्क फोर्स बनाई जा रही है। निकाय व पंचायती राज चुनाव में किसी भी वार्ड में चुनाव लडने के लिए एक से अधिक दावेदार सामने आने के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी कमेटी द्वारा पैनल तैयार किए जा रहे हैं जिसमें एक से अधिक दावेदारों के नाम होंगे। उनमें से बेहतर काम करने वाले र्आर आमजन में मजबूत पकड रखने वाले और सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों से बेधडक सवाल जवाब कर जनता की आवाज रखने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी और अन्य दावेदारों को साथ लेकर समर्थन में रखा जाएगा। पार्टी की पूरी कोशिश रहेगी कि चुनाव में कोई बागी प्रत्याशी खडा न हो। देहात कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को मौका दैना चाहते हे और उन्हीं के विचारो पर चलते हुए आने वाले चुनावों में युवाओं को मोका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर युवाओं की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें जागरूक करना और विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। पूर्व में पार्षद, पंच रह चुके पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके बेहतर कार्यों को देखते हुए आगामी चुनाव में भी अवसर दिया जा सकता है। उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डों में से 36 वार्ड ग्रामीण क्षेत्र के है। वहां पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हो चुके है। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दिव्यानी कटारा ने कहा कि कांग्रेस अंतिम पायदान पर काम करने वाले कार्यकर्ता को भी अवसर प्रदान करेगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस कुन्दन सिंह कछेर, युवा कांग्रेस विधानसभा गोगुंदा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला, डा कौशल नागदा, प्रभारी गोपाल सरपटा, प्रभारी लक्ष्मीलाल सोनी, महेंद्र डामोर, रिषभ जैन उपस्थित रहे।
युवाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका, बनेगी पंचायत कांग्रेस टॉस्क फोर्स
