अरिहंत काव्य निशा कवि सम्मेलन में हंसी के ठहाकों के बीच सर्दी का अहसास हुआ कम,श्रोता ठहाकें लगाते रहें
परोपकारी बंदे और अर्थी को कंधे, ढूंढते रह जाओगे... उदयपुर।अरिहंत मित्र मंडल, सेक्टर 3, के तत्वावधान में साहित्य, संस्कृति एवं समाज को समर्पित एक भव्य कवि सम्मेलन “अरिहंत काव्य निशा” का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में देश एवं प्रदेश से आयेे ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी ओजस्वी, हास्यपूर्ण एवं भावप्रवण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रेणु सिंयाल, पिस्ता चोर्डिया, मंजू सिंघवी, किरण मेहता एवं निधि दक द्वारा नृत्य के रूप में मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों के स्वागत में कुसुम ओस्तवाल एवं नीलिमा तलेसरा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया…
