बिना कार्य परिषद की सहमति के बिना बदले चुनाव अधिकारी, अध्यक्ष प्रकाश कोठारी के मनमाने रवैये से समाज जनों में आक्रोश
-ओसवाल सभा चुनाव में मतदाता सूची का पुनरीक्षण और चुनाव सहकारिता विभाग से कराने की मांग, अध्यक्ष पद प्रत्याशी संजय भण्डारी जुटे प्रचार में उदयपुर। ओसवाल सभा के आगामी 18 जनवरी को होने वाले ओसवाल सभा के चुनावों में अध्यक्ष प्रकाश कोठारी मनमानी पूर्वक कभी चुनाव संयोजक बदल रहे हैं तो कभी चुनाव अधिकारी। गत 1जनवरी को प्रातः कार्यकारिणी की सम्पन्न हुई बैठक में चुनाव हेतु आनंदी लाल बम्बोरिया के नेतृत्व में चुनाव संयोजक टीम का गठन किया गया। जिसमें कुंदन भटेवरा,पी सी लसोड, मानक जारोली, सुरेन्द्र मेहता को सदस्य बनाया गया, लेकिन जब कुंदन भटेवरा ने मतदाता सूची को…
