Breaking News

वार्षिक खेलकूद समारोह में नौनिहालों ने दिखाया दमखम

वार्षिक खेलकूद समारोह में नौनिहालों ने दिखाया दमखम

नर्सरी के नन्हे-मुन्नों ने बनाया बेलेंस, चौथी के बच्चों ने फैंका भाला उदयपुर, 12 जनवरी। हरे-भरे खेल मैदान में ट्रेक पर बेलेंस बनाते नर्सरी के नौनिहाल। ट्विस्ट एंड टर्न दौड़ लगाते पहली के बच्चे। किसी के हाथ में भाला तो किसी के हाथ में गोला। यह नजारा था अम्बावगढ़ स्थित द जूनियर स्टडी विद्यालय के वार्षिक खेलकूद समारोह का। संस्थापक देवेंद्र सिहं राठौड़ ने बताया कि विद्यालय का वार्षिक खेलकूद समारोह बड़े ही उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभिभावकों ने अपने बच्चों…
Read More
विद्यापीठ – विश्वविद्यालय का 40 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास मनाया

विद्यापीठ – विश्वविद्यालय का 40 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास मनाया

स्वामी विवेकानंद के अधूरे स्वप्न को पूर्ण करना हम सबकी जिम्मेदारी - निंबाराम युवाओं के स्वबोध और स्वावलंबन से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत - निंबाराम युवाओं को रोजगार लेने वाला नहीं , रोजगार देने वाला बनाने की जरूरत - निम्बाराम उदयपुर 12 जनवरी/सिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने अपने उद्बोधन की शुरूआत में कहा कि दुनिया भर से मारे, पिटे, भगाये गये लोगो का आसरा कोई बनी तो वह भारत की भूमि है और वहाॅ का मैं प्रतिनिधित्व करता हॅू। भारत सदैव विश्व कल्याण की भावना ले कर चलता है। हमारे यहाॅ तो मंदिर का पुजारी भी…
Read More
पानेरी-मेनारिया समाज की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न पानेरी रॉयल्स ने 25 रनों से जीती क्रिकेट ट्रॉफी’

पानेरी-मेनारिया समाज की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न पानेरी रॉयल्स ने 25 रनों से जीती क्रिकेट ट्रॉफी’

उदयपुर 12 जनवरी। उदयपुर के पानेरी-मेनारिया समाज ने रविवार को हेमराज राष्ट्रीय व्यायाम शाला में भव्य खेलकूद कार्यक्रम खेल-खेल में और पानेरी-मेनारिया प्रीमियर लीग का आयोजन किया। इस आयोजन में समाज के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ’क्रिकेट प्रतियोगिता में पानेरी रॉयल्स की जीत’ पानेरी-मेनारिया प्रीमियर लीग का खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें पानेरी रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेनारिया टाइगर को 25 रनों से हराकर कप्तान महेश पानेरी ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। ’15 खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया अपना जलवा’ इस आयोजन में महिला, पुरुष और बच्चों के लिए…
Read More
डागरिया भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनें

डागरिया भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनें

उदयपुर। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा शिरोमणि की नईदिल्ली में आयोजित हुई बैठक में महासभा के शिरोमणि संरक्षक धर्मेन्द्र सेठी ने महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद उदयपुर के धर्मप्रेमी सुन्दरलाल डागरिया के निर्विरोध चयन पर बधाई दी। इस नियुक्ति से समाज में हर्ष की लहर दौड़ गयी। सेठी ने कहा कि डागरिया के समाज के प्रति समर्पण,सेवा भावना,संगठनात्मक योग्यता एवं समाज हित में किये गये सेवा कार्यो के परिणाम स्वरूप महासभा ने यह नियुक्ति की है। उनकी इस नियुक्ति से निश्चित रूप से महासभा को नई दिशा और सशक्त नेतृत्व प्राप्त होगा। इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने…
Read More
महावीर जैन विद्यालय संस्थान में पाँच दिवसीय वनशाला शिविर का आयोजन

महावीर जैन विद्यालय संस्थान में पाँच दिवसीय वनशाला शिविर का आयोजन

उदयपुर। महावीर ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित महावीर जैन विद्यालय संस्थान द्वारा  पाँच दिवसीय वनशाला शिविर का आयोजन किया गया। वनषाला शिविर प्रभारी श्रीमती नीलम मोदी के निर्देशन में महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेषक डाॅ.आषीश वया एवं महावीर काॅलेज प्राचार्या डाॅ.निर्मला पुरोहित तथा शिक्षण प्रषिक्षण महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ.ज्योति बाला कुदाल, कार्यालय अधीक्षक अशोक जैन द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। पाँच दिवसीय शिविर के दौरान विविध रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य खेल भावना, अनुशासन…
Read More
 लायन्स क्लब अरावली का बेदला में अरावली नेत्र चिकित्सालय प्रारम्भ

 लायन्स क्लब अरावली का बेदला में अरावली नेत्र चिकित्सालय प्रारम्भ

उदयपुर। अरावली लायन्स ट्रस्ट व लायन्स क्लब अरावली के संयुक्त तत्वावधान में आज बेदला स्थित अरावली नेत्र चिकित्सालय परिसर में अरावली नेत्र चिकित्सालय का आज समारोहपूर्वक शुभारम्भ किया गया। नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन लायन्स प्रान्त 3233ई-2 के प्रान्तपाल रामकिशोर गर्ग,मुख्य अतिथि समाजसेवी अनिल जैन,प्रसिद्ध उद्योगपति हेमन्त छाजेड, आईआईएफएल के सीएमडी निर्मल जैन, लायन्स मल्टीपल कोन्सिल चेयरमैन अरविन्द चतुर,आरएनटी मेडिकल काॅलेज के अधीक्षक डाॅ. आर.एल.सुमन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रान्तपाल लायन गर्ग ने कहा कि लायनवाद दृष्टिहीनता को दूर करनें में विश्व में अग्रणी बना हुआ है। साईट फस्र्ट लायनवाद की प्राथमिकता बनी हुई है। गर्ग ने क्लब…
Read More
ऐश्वर्या मेरिटोरियस अवार्ड समारोह का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन

ऐश्वर्या मेरिटोरियस अवार्ड समारोह का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन

उदयपुर। ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा ऐश्वर्या मेरिटोरियस अवार्ड समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस समारोह का उद्देश्य कक्षा 5 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर प्रोत्साहित करना था। समारोह में कुल 150 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में उदयपुर एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए। सम्मानित होने वाले विद्यालयों में बेदला राजकीय बालिका…
Read More
उदयपुर में पहली बार सजेगा “वन मेला-2026”

उदयपुर में पहली बार सजेगा “वन मेला-2026”

सज्जनगढ़ में 17 व 18 जनवरी को होगा आयोजन वन उत्पादों और जैव विविधता की होगी भव्य प्रस्तुति उदयपुर, 11 जनवरी। झीलों की नगरी उदयपुर में पहली बार वन विभाग की पहल पर “वन मेला उदयपुर-2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय वन मेला 17 व 18 जनवरी 2026 को ऐतिहासिक सज्जनगढ़, उदयपुर में होगा। मेले का उद्देश्य उदयपुर संभाग की समृद्ध जैव विविधता, वन उत्पादों एवं पारंपरिक जनजातीय ज्ञान से आमजन को परिचित कराना है। ‘वोकल फॉर लोकल’ को मिलेगा सशक्त मंच संभागीय मुख्य वन संरक्षक सुनील चिद्री ने बताया कि यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री…
Read More
मुस्कान क्लब का लोहड़ी कार्यक्रम

मुस्कान क्लब का लोहड़ी कार्यक्रम

 उदयपुर 11 जनवरी. आज मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड के लोहड़ी कार्यक्रम कार्यक्रम में सर्वाधिक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा इस विशेष उत्सव का लाभ लिया|  सर्वप्रथम श्रीमती मधु वर्डिया द्वारा की गई ईश्वर भक्ति भजन कीर्तन के बाद सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम 'हाउजी गेम' का आयोजन किया गया। इसे श्री सूरजमल पोरवाल, श्री भगवती इंद्रावत तथा श्री के.के. त्रिपाठी ने संचालित किया। इस खेल में प्रथम पुरस्कार श्री विपिन पारीक को, द्वितीय पुरस्कार क्षमा माहेश्वरी एवं नीलिमा रानी बेस को, तृतीय पुरस्कार श्री एच.सी. खोसला एवं श्रीमती कुसुम सेठी को तथा चतुर्थ पुरस्कार श्रीमती रेखा अग्रवाल को प्राप्त हुआ। इसके बाद…
Read More
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) की ओर से भारत मंडपम, प्रगति मैदान में 1–4 मई को होगा 

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) की ओर से भारत मंडपम, प्रगति मैदान में 1–4 मई को होगा 

विजयलक्ष्मी गलूंडिया भारतीय व्यापार महोत्सव नेशनल ऑर्गेनाइजिंग बोर्ड मेंबर नियुक्त  भव्य आयोजन, 2000+ प्रदर्शक और 10 लाख से अधिक विज़िटर्स लेंगे हिस्सा उदयपुर, 11 जनवरी। कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) आगामी 1 से 4 मई 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन कर रहा है। यह महोत्सव अब तक का सबसे बड़ा, सर्वसमावेशी और व्यापार-सशक्तिकरण केंद्रित आयोजन होगा, जिसमें फ़ूड एग्रो , ऑर्गेनिक, टेक्सटाइल , हेंडीक्राफ्ट, एमएसएमई , स्टार्टअप , ऑटो , ज्वेलरी , और सभी स्वदेशी उत्पादक एक साझा राष्ट्रीय मंच पर एकत्र होंगे। अनुमानित 10 लाख से…
Read More
error: Content is protected !!