हिरणमगरी में धूमधाम से संपन्न हुआ महाअष्टमी पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भामाशाहों के सम्मान ने बढ़ाई शोभा
उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित ब्राह्मण समाज सेवा समिति परिसर में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत महाअष्टमी के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुए। बंगाली काली बाड़ी सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि दिन की शुरुआत प्रातः महाअष्टमी पूजा के साथ हुई। इसके उपरांत विधिवत बलिदान व पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण हुआ। महाअष्टमी होने के कारण सुबह से ही पूजा पांडाल में दर्शन और पुष्पांजलि के लिए समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि पूजा…
