अरावली संरक्षण की दिशा में सख्त कदम
उदयपुर में अवैध खनन गतिविधियों पर कसा शिकंजा अब तक दर्जनों कार्यवाही, तीन करोड़ की शास्ति आरोपित उदयपुर, 12 जनवरी। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण एवं अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर जिले में विशेष संयुक्त अभियान पूरी सख्ती के साथ संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 29 दिसंबर से अब तक जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में गठित संयुक्त निरीक्षण दलों द्वारा जिलेभर में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। खनि अभियंता आसिफ अंसारी ने बताया कि अब तक की कार्रवाई में अवैध खनन के 10 प्रकरण,…
