Breaking News

कानूनी जागरूकता और सामूहिक प्रयास से ही मिटेगा बंधुआ मजदूरी का कलंक – केदारनाथ

कानूनी जागरूकता और सामूहिक प्रयास से ही मिटेगा बंधुआ मजदूरी का कलंक – केदारनाथ

सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सामूहिक भूमिका पीड़ितों के बचाव, पुनर्वास एवं दोषियों की पहचान में मददगार (बंधुआ मजदूरी उन्मूलन, मानव दुर्व्यापार एवं बाल संरक्षण कानूनों पर संवेदीकरण प्रशिक्षण संपन्न) प्रतापगढ़ । बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 की 50वीं वर्षगांठ (9 फरवरी ) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ एवं गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का एक दिवसीय संवेदीकरण एवं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव केदारनाथ…
Read More
बीसीआई जयपुर की आधिकारिक बैठक में जुटे दिग्गज, बिजनेस ग्रोथ के साथ स्वस्थ जीवनशैली पर हुआ मंथन

बीसीआई जयपुर की आधिकारिक बैठक में जुटे दिग्गज, बिजनेस ग्रोथ के साथ स्वस्थ जीवनशैली पर हुआ मंथन

जयपुर। भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के जयपुर चैप्टर 'बीसीआई जयपुर' की आधिकारिक बैठक हिल्टन हवा सड़क, रामनगर एक्सटेंशन में आयोजित हुई। इस विशेष सत्र में बीसीआई मेम्बर्स, शहर के कोने-कोने से आए उद्यमियों, अनुभवी व्यवसायियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। बैठक में बिजनेस नेटवर्किंग के साथ ही, आधुनिक जीवनशैली में बदलाव के जरिए व्यवसायिक दक्षता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। बीसीआई जयपुर की अध्यक्ष एंकर प्रीति सक्सैना ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पंकज ओझा (आरएएस), निदेशक, निदेशालय गोपालन, राजस्थान उपस्थित रहे। उन्होंने बिजनेस एवं…
Read More
एशियन लैक्रोज में भारत का परचम, उदयपुर के स्वर्ण पदक विजेताओं का सम्मान समारोह

एशियन लैक्रोज में भारत का परचम, उदयपुर के स्वर्ण पदक विजेताओं का सम्मान समारोह

उदयपुर, 12 फरवरी। रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित एशियन लैक्रोज गेम्स में भारतीय टीम द्वारा महिला एवं पुरुष वर्ग में दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और उदयपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान का दौर निरंतर जारी है। भारतीय लैक्रोज टीम में सम्मिलित राजस्थान के जनजातीय अंचल से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए राजस्थान माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएमएल) द्वारा भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में सुनीता मीणा, डाली गमेती, जुला कुमारी गुर्जर, यशिष्ठा बत्रा, यशोदा गमेती, मीरा दौजा, रोशनी बोस, जानवी राठौड़ एवं मुकन कुमारी…
Read More
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उदयपुर, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना शुरू की है। इस योजना का लक्ष्य सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से 1 लाख युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करना है। हाल ही में पेश किए गए राजस्थान बजट 2026-27 में इस योजना पर विशेष जोर दिया गया है, जिसके तहत 10 लाख रुपये तक के ऋण पर शत-प्रतिशत ब्याज और मार्जिन मनी अनुदान की सुविधा दी जाएगी। सरकार की…
Read More
संसद में उदयपुर: राजस्थान में 505 वन धन विकास केंद्र, 283 जनजाति कारीगर व आपूर्तिकर्ता ट्राइफेड से जुडे

संसद में उदयपुर: राजस्थान में 505 वन धन विकास केंद्र, 283 जनजाति कारीगर व आपूर्तिकर्ता ट्राइफेड से जुडे

-सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रश्न पर जनजातीय कार्य राज्य मंत्री ने दी जानकारी -जनजातीय समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और कौशल को कामर्शियल बनाती है यह योजना उदयपुर। राजस्थान में 505 वन धन विकास केंद्र कार्यरत हैं जिनसे 1 लाख 52 हजार 362 लोग लाभ ले रहे हैं। ट्राइफेड के पास 08 श्रेणियों (कपड़ा, मिट्टी के बर्तन, पेंटिंग, उपहार और वर्गीकृत वस्तुएं, बेत और बांस, धातु, आभूषण और प्राकृतिक उत्पाद) में 1 लाख से अधिक उत्पादों की माल-सूची है। राजस्थान में 51774 परिवारों से जुड़े 283 जनजातीय कारीगर या आपूर्तिकर्ताओं को ट्राइफेड के साथ सूचीबद्ध किया गया है। सांसद डॉ…
Read More
डीपीएस, उदयपुर की छात्रा मनस्वी अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों से बढ़ाया मेवाड़ का गौरव

डीपीएस, उदयपुर की छात्रा मनस्वी अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों से बढ़ाया मेवाड़ का गौरव

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की मेधावी एवं गौरवशाली पूर्व छात्रा, अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही तथा राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर मनस्वी अग्रवाल ने अपने बहुआयामी उत्कृष्ट प्रदर्शन से मेवाड़ एवं राजस्थान का नाम वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया है। उनकी उपलब्धियाँ विद्यालय परिवार एवं समस्त प्रदेश के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय हैं। डीपीएस, उदयपुर से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा (बायोलॉजी एवं मैथेमेटिक्स विषय) पूर्ण करने वाली मनस्वी विद्यालयीन जीवन से ही अध्ययन, खेल एवं साहसिक गतिविधियों में अग्रणी रही हैं। पर्वतारोहण के क्षेत्र में उन्होंने 12 दिसम्बर 2025 को अंटार्कटिका की सर्वोच्च चोटी माउंट विन्सन मैसिफ (4892 मीटर)…
Read More
बजट पर प्रतिक्रिया

बजट पर प्रतिक्रिया

राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल जी शर्मा के नेतृत्व में एंव उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री दियाकुमारी जी द्वारा पेश किया गया बजट विकसित और आत्मनिर्भर एंव दुरदर्शिता पूर्ण हैं, आने वाले समय में राजस्थान का सर्वागीण विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाला हैं। बजट में शिक्षा चिकित्सा, सडक, परिवहन, रोजगार कृषि और किसान के लिये विशेष योजनाओ की घोषणा हुई हैं, भीलवाडा शहर और जिले को मिली सोगाते आने वाले समय में भीलवाडा को विकास की राह पर ले जायेगी।
Read More
विशेष निरोधात्मक अभियान – प्रदेश में 2 लाख 34 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट

विशेष निरोधात्मक अभियान – प्रदेश में 2 लाख 34 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट

निरोधात्मक कार्रवाई में 894 केस दर्ज - 718 गिरफ्तार उदयपुर, 11 फरवरी। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनवरी माह में 2 लाख 34 हजार 371 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में विभिन्न निरोधात्मक कार्यवाही में 894 केस दर्ज करते हुए 718 को गिरफ्तार किया गया। आबकारी आयुक्त के अनुसार प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की…
Read More
राजस्थान बजट 2026-27

राजस्थान बजट 2026-27

उदयपुर के लिए खुले सौगातों के द्वार, आधारभूत ढांचे और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार उदयपुर, 11 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास को लेकर संकल्पित है। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री सुश्री दीया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में अपनी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत किया। वर्ष 2026-27 के बजट में उदयपुर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण और दूरगामी घोषणाएं की गई हैं। इसमें उदयपुर में यातायात सुधार, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। उदयपुर से जुड़ी प्रमुख बजट घोषणाएं यातायात और बुनियादी…
Read More
सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया

सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया

डिजिटल सुरक्षा, जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार और साइबर जागरूकता पर प्रशिक्षण उदयपुर, 10 फरवरी। उदयपुर जिले के आमजन व समस्त विभागों के कार्मिकों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग हेतु प्रेरित करने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र उदयपुर व सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग उदयपुर के सहयोग से वीसी के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा, जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार और साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया। एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मालाराम ने बताया कि आज के समय में इंटरनेट शिक्षा, संचार और व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालाकि, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, गोपनीयता हनन और गलत…
Read More
error: Content is protected !!