Breaking News

अमृत-2 के 131.58 करोड़ के कार्यादेश में देरी पर विधायक कोठारी ने उठाए सवाल

अमृत-2 के 131.58 करोड़ के कार्यादेश में देरी पर विधायक कोठारी ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन में भीलवाड़ा को कब मिलेगा लाभ स्वच्छ पेयजल पर सरकार की जमीनी योजना क्या है ? भीलवाड़ा 14 फरवरी। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से शहर की पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। उन्होंने अमृत-2 योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन के तहत भीलवाड़ा को मिली स्वीकृतियों और कार्य प्रगति की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। विधायक कोठारी ने पूछा कि क्या भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अमृत-2 योजनांतर्गत 131.58 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल परियोजना स्वीकृत है? यदि हां, तो…
Read More
कब एवं हीरक पंख बुलबुल, गोल्डन ऐरो कब बुलबुल प्रशिक्षण संपन्न

कब एवं हीरक पंख बुलबुल, गोल्डन ऐरो कब बुलबुल प्रशिक्षण संपन्न

उदयपुर, 14 फरवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान में जिला स्तरीय चतुर्थ चरण कब एवं हीरक पंख बुलबुल, गोल्डन ऐरो कब बुलबुल प्रशिक्षण शिविर 12 से 14 फरवरी तक उदयनिवास पर आयोजित किया गया। समापन समारोह महाराणा मेवाड़ विधा मंदिर स्कूल अंबामाता की प्रधानाचार्य प्रतिमा शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। डॉ धर्मपाल सिंह डूडी महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के ग्रुप लीडर एवं रोवर लीडर डॉ धर्मपालसिंह डूडी तथा अभिनव शिक्षण संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र रावल व कुशल रावल विशिष्ट अतिथि रहे। सी. ओ. स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि…
Read More
साइबर अटैक्स से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता  ही मजबूत कवच – एडीजे कुलदीप शर्मा

साइबर अटैक्स से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता  ही मजबूत कवच – एडीजे कुलदीप शर्मा

एमडीएस गर्ल्स हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम उदयपुर, 14 फरवरी। साइबर हमलों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सावधानी और सतर्कता ही सबसे मजबूत कवच है। यह विचार जिला विधिक सेवा प्राधिकरणके सचिव एवं एडीजे श्री कुलदीप शर्मा ने  शनिवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) के एमडीएस गर्ल्स हॉस्टल में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्त किए। एडीजे श्री शर्मा ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर बताए। श्री शर्मा ने कहा कि साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और महिलाओं के विरुद्ध डिजिटल अपराधों से बचाव के लिए राज सिटिजन ऐप का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने…
Read More
राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में सड़क एवं पेयजल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्र की सकारात्मक पहल

राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में सड़क एवं पेयजल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्र की सकारात्मक पहल

राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ द्वारा क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों को केंद्रीय स्तर पर उठाने के फलस्वरूप राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर प्रगति हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को प्रेषित पत्रों में इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जानकारी दी गई है। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ द्वारा उठाए गए प्रमुख विषय इस प्रकार हैं— ग्राम शेरो का बाला (NH-58) पर ओवरब्रिज निर्माण-मंत्री द्वारा अवगत कराया गया है कि इस स्थान पर रोड सेफ्टी ऑडिट हेतु निविदा आमंत्रित की जाएगी तथा ऑडिट रिपोर्ट के सुझावों के…
Read More
संसद में उदयपुर: सिकल सेल एनिमिया जांच एवं उपचार के लिए राजस्थान में आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर को बनाया सेंटर, देश में 17 सेंटर आफ एक्सीलेंस

संसद में उदयपुर: सिकल सेल एनिमिया जांच एवं उपचार के लिए राजस्थान में आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर को बनाया सेंटर, देश में 17 सेंटर आफ एक्सीलेंस

-सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रश्न पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने दी जानकारी -राजस्थान में 37 लाख 6 हजार 689 लोगों की जांच, 2885 रोगग्रस्त उदयपुर। मोदी सरकार की अभिनव प्रयोग और देश की 13 करोड़ आदिवासियों में संभावित सिकल सेल एनीमिया सिकल सेल एनिमिया जांच एवं उपचार के लिए देश में 17 सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं जिसमें राजस्थान में आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर एक है। सांसद डॉ मन्नालाल रावत की ओर से संसद में पूछे गए प्रश्न पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने यह जानकारी दी। सांसद डॉ रावत ने राष्ट्रीय सिकल…
Read More
राजसमंद को औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात

राजसमंद को औद्योगिक विकास की बड़ी सौगात

₹7,280 करोड़ की REPM योजना के अंतर्गत राजसमंद में रेयर अर्थ मैग्नेट्स निर्माण इकाई की दिशा में ठोस पहल राजसमंद/नई दिल्ली। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले को औद्योगिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा ₹7,280 करोड़ की “सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) निर्माण प्रोत्साहन योजना” को मंजूरी दी गई है, जो आत्मनिर्भर भारत और नेट ज़ीरो 2070 लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने इस योजना के अंतर्गत राजसमंद जिले में रेयर…
Read More
डायरेक्टर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी की हुई रिहाई

डायरेक्टर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी की हुई रिहाई

दो महीने छह दिन बाद जेल से आई बाहर उदयपुर, 13 फरवरी: फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में दो महीने से अधिक समय से उदयपुर की केन्द्रीय कारागृह में न्यायिक हिरासत में चल रही बालीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेताम्बरी को शुक्रवार को रिहाई हो गई। उनके एडवोकेट कमलेश दवे के जमानती दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद वह जेल से बाहर आईं। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद एडवोकेट कमलेश दवे ने शाम पांच बजे आदेश की प्रति उदयपुर की संबंधित कोर्ट एसीजेएम-4 में प्रस्तुत किए। साथ ही पचास—पचास हजार रुपए…
Read More
भामाशाह, महाराणा राज सिंह और महाराणा फतह सिंह सम्मान से गौरवां​वित होंगे विद्यार्थी, सूची जारी

भामाशाह, महाराणा राज सिंह और महाराणा फतह सिंह सम्मान से गौरवां​वित होंगे विद्यार्थी, सूची जारी

  महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 42वां वार्षिक सम्मान समारोह 15 मार्च को डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उदयपुर, 13 फरवरी: महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं खेलकूद क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भामाशाह सम्मान, महाराणा राज सिंह सम्मान एवं महाराणा फतह सिंह सम्मान से गौरवान्वित करेंगे। इसकी सूची शुक्रवार को जारी की गई। जिसमें 70 छात्र-छात्राओं को उनकी श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सम्मानित करेंगे। महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 42वें वार्षिक सम्मान समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि आगामी 15 मार्च को…
Read More
दिव्यांगता पेंशन के लिए युडीआईडी कार्ड अनिवार्य

दिव्यांगता पेंशन के लिए युडीआईडी कार्ड अनिवार्य

उदयपुर, 13 फरवरी। राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् पेंशन प्राप्त कर रहे दिव्यांगजनों के लिये डिजिटल दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (युडीआईडी कार्ड) बनवाना अनिवार्य कर दिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं में दिव्यांगता के आधार पर लाभ प्राप्त करने के लिये जिन दिव्यांगजनों के पास युडीआईडी कार्ड बना हुआ है, उसे जनाधार में अपडेट करवाना होगा और जिन्होंने कार्ड नहीं बनवाया है, वे ई-मित्र के माध्यम से स्वावलम्बन पोर्टल पर आवेदन कर महाराणा भूपाल चिकित्सालय, उदयपुर के निर्धारित कक्ष कमरा…
Read More
संसद में उदयपुर: अनुसूचित क्षेत्रों में अंडरग्राउंड माइनिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता: सांसद डॉ रावत

संसद में उदयपुर: अनुसूचित क्षेत्रों में अंडरग्राउंड माइनिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता: सांसद डॉ रावत

-संसद में नियम 377 के अधीन सूचना के तहत सांसद ने रखी अपनी मांग -ओपन-कास्ट माइनिंग के कारण बड़े पैमाने पर हो रहे नुकसान के बारे में बताया उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने अनुसूचित क्षेत्रों में अंडरग्राउंड माइनिंग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित नीति, आधुनिक तकनीक एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने की मांग संसद में रखी, ताकि जनजातीय समुदायों की आजीविका, आस्था एवं पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ संतुलित एवं सतत खनन का मॉडल विकसित किया जा सके। सांसद डॉ रावत ने संसद में नियम 377 के अधीन सूचना के तहत कहा कि देश के अधिकांश प्रमुख…
Read More
error: Content is protected !!