कुमावत समाज स्वतंत्र पहचान को लेकर उतरा सड़कों पर, निर्णायक संघर्ष का किया ऐलान
- प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को शान्तिपूर्ण पांच सूत्रीय ज्ञापन किया प्रेषित -सभी पंचायत संगठनों ने एकजुट होकर रणनीतिक मंथन कर किया राष्ट्रीय संघर्ष समिति का निर्माण उदयपुर। भारतीय क्षत्रिय कुमावत समाज ने अपनी ऐतिहासिक मौलिक पहचान सरकारी रिकॉर्ड्स में कायम करवाने के लिए सड़कों पर उतर कर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के साथ ही निर्णायक संघर्ष का ऐलान कर दिया। युवा शक्ति प्रदेश मंत्री एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि आज़ादी के पूर्व ही 1946 में क्षत्रिय कुमावत समाज ने अपनी महासभा का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन करवा दिया था और सुव्यवस्थित तरीके से राष्ट्रीय स्तर पर आनुषंगिक इकाईयों का गठन…
