विभाग आपसी समन्वय से काम करते हुए योजनाओं व विकास कार्यों को दें गति – जिला कलक्टर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक
उदयपुर, 11 मई। जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार अपराह्न कलक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए विकास कार्यों और योजनाओं को गति देने की हिदायत दी। बैठक में उन्होंने संपर्क पोर्टल पर विभाग एवं अधिकारीवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी संपर्क पोर्टल पर उन्हें आवंटित परिवेदनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। परिवेदनाओं के अच्छे निस्तारण और खराब निस्तारण के उदाहरणों के साथ समीक्षा करते हुए परिवादी को संतोषप्रद समाधान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में गत दिनों ब्लाॅक स्तरीय बैठकों में सामने आए विषयों भी चर्चा की गई। इसके अलावा अंतर्विभागीय विषयों की गहनता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब किया। प्रधानमंत्री प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं विभिन्न आयोग स्तर पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति के प्रकरणों तथा जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, गिर्वा एसडीएम अवुला सांईकृष्ण, युडीए सचिव हेमंेंद्र नागर, सीईओ विरमा राम सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!