डाॅ. विष्णु बंशीवाल अध्यक्ष निर्वाचित

नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

उदयपुर 11 मई / राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ, जिला शाखा उदयपुर के चुनाव सौहार्दपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. भानु कुमार जैन (सहायक उपनिदेशक, आयुर्वेद विभाग उदयपुर), विशिष्ट अतिथि डॉ. शोभालाल औदीच्य एवं डॉ. जगदीश विश्नोई (आयुर्वेद भामाशाह) की गरिमामयी उपस्थिति रही। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी डॉ. जी.एस. जोशी, चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. समुंदर सिंह शर्मा एवं आयुर्वेद चिकत्सा अधिकारी महा संघ के प्रांतीय महासचिव डॉ. पीयूष जोशी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे –
निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष, डॉ. विष्णु बंशीवाल, राजपत्रित अधिकारी महासंघ प्रतिनिधि, डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, महासमिति सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित,  डॉ. ज्योति सिंह देवल,  डॉ. सुरेश मेघवाल,  डॉ. दिलीप सामलिया, मनोनीत महासचिव
डॉ. रमेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. केशव गुप्ता
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी अतिथियों एवं समस्त चिकित्सकों द्वारा हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने अनुभव, मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की तथा संगठन की एकता, मजबूती और सामूहिक कार्यशैली पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. शोभालाल औदीच्य ने नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाएँ देते हुए संगठनात्मक सुदृढ़ता, अनुशासन एवं आयुर्वेद के व्यापक प्रसार हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विष्णु बंशीवाल ने अपने उद्बोधन में संगठन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने, आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुँचाने तथा आधुनिक समय में आयुर्वेद की बढ़ती भूमिका को और सशक्त करने पर जोर दिया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों की समस्याओं के समाधान, चिकित्सकों के हितों की रक्षा, तथा प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में सामाजिक दायित्वों पर भी विशेष बल देते हुए मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भावना बनाए रखने, ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में आयुर्वेद सेवाओं के विस्तार तथा प्रशिक्षण, सेमिनार एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर चर्चा की गई। साथ ही युवा चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. महेंद्र आर्य ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों एवं वरिष्ठजनों का कार्यक्रम में पधारने हेतु आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!