वित्तीय वर्ष की शुरुआत में तय करें ठोस एक्शन प्लान, राजस्व लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें- संभागीय आयुक्त केवलरमानी
उदयपुर, 12 मई। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में संभाग के सभी जिलों के जिला कलेक्टर, विभागीय अधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण वर्चुअल रूप से जुड़े। बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त ने कहा कि वर्तमान समय वित्तीय वर्ष का शुरुआती दौर है, ऐसे में सभी विभाग अभी से प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर लक्ष्य आधारित कार्य करें ताकि वर्षभर राजस्व संग्रहण में निरंतर प्रगति बनी रहे और राज्य सरकार के राजस्व में अपेक्षित बढ़ोतरी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए…
