गोकुल विलेज सेक्टर 9 में पुरुषोत्तम मास पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 15 मई से
यजमान परिवार एवं मंदिर समिति ने किया पोस्टर विमोचन उदयपुर, 11 मई। शहर के सेक्टर 9 स्थित गोकुल विलेज कॉलोनी में श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 15 मई से प्रारंभ होगा। तीन वर्ष में एक बार आने वाले इस पुण्यदायी अधिक मास में आयोजित होने वाली कथा को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। आयोजन के तहत प्रसिद्ध कथा व्यास श्री पुष्कर दास महाराज संगीतमय शैली में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। महाराज की मधुर वाणी, सरल व्याख्या एवं भक्तिमय…
