भागवत महापुराण जीवन की समस्याओं का अचूक व्यावहारिक मैनुअल: रासेश्वरी देवी जी
आशीष वाटिका में नौ दिवसीय भागवत ज्ञान रहस्य का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। उदयपुर. ब्रज गोपिका सेवा मिशन के तत्वावधान में आज से हिरण मगरी सेक्टर-13 स्थित 'आशीष वाटिका' में भव्य नौ दिवसीय "पंचम वेद श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य" महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन व्यासपीठ से जगद्गुरु उत्तम स्वामी श्री कृपालु जी महाराज की प्रमुख प्रचारिका पूजनीया रासेश्वरी देवी जी ने दीप प्रज्वलन कर ज्ञान यज्ञ का आगाज़ किया। इससे पूर्व क्षेत्र में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूजनीया रासेश्वरी देवी जी…
