युवा वर्ग रोजगार प्राप्तकर्ता नहीं वरन प्रदाता बने : कोठारी
विद्या भवन पॉलिटेक्निक का वार्षिक समारोह " नींव" सम्पन्न उदयपुर , 23 मई, तकनीकी क्षेत्र में नित नए अनुसंधान एवं खोजें हो रही है। ऐसे में युवा वर्ग नवीन दृष्टिकोण तथा उच्च कौशल से ही जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। देश का युवा अपनी क्षमता, नवाचार और उद्यमिता से समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाएं। युवा वर्ग को रोजगार प्राप्तकर्ता होने के स्थान पर रोजगार प्रदाता बनना चाहिए। यह विचार प्रसिद्ध उद्योगपति तथा उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर कोमल सिंह कोठारी ने विद्या भवन पॉलिटेक्निक के वार्षिक समारोह " नींव" में व्यक्त…
