आशीर्वाद नगर में घर में घुसे नकाबपोश, परिवार लौटते ही चोरी की वारदात टली
उदयपुर। शहर के शोभागपुरा क्षेत्र में आशीर्वाद नगर में सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अकाउंट ऑफिसर के घर में देर रात चोरी का प्रयास हुआ। बदमाश ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए, लेकिन परिवार के समय पर पहुंचने से चोरी की वारदात टल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार अकाउंट ऑफिसर डॉ. जीएल वसीटा अपनी पत्नी के साथ बेटी को लेने जोधपुर गए हुए थे। देर रात करीब एक बजे जब वे वापस घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। इसी दौरान घर के अंदर मौजूद दो नकाबपोश बदमाशों को परिवार के आने…
