उदयपुर। पर्यटन, संस्कृति और शाही विरासत के लिए विश्वभर में पहचान रखने वाला उदयपुर शहर अब आधुनिक लाइफस्टाइल और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में शहर में एक अनूठे एवं आधुनिक कॉन्सेप्ट शोरूम “ज्वेल कैफे” का पारस चैराहा स्थित पारस माॅल में भव्य शुभारंभ किया गया। एमकेजी इंटरनेशनल एवं परिणय ज्वेल्स एंड एम्पोरियम द्वारा शुरू किया गया। यह प्रीमियम लाइफस्टाइल सेंटर फैशन, ज्वेलरी, हेल्थ और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े उत्पादों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने वाला उदयपुर का अपनी तरह का पहला विशेष शोरूम होगा।
शहर के पारस माॅल में शुरू हुए “ज्वेल कैफे” को केवल एक शोरूम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण लाइफस्टाइल एक्सपीरियंस के रूप में विकसित किया गया है। यहां ग्राहकों को आकर्षक फैशन परिधान, डिजाइनर ज्वेलरी, हेल्थ एवं वेलनेस प्रोडक्ट्स, आधुनिक लाइफस्टाइल आइटम्स और आने वाले समय में स्नैक्स एवं कॉफी कैफे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस अनूठे कॉन्सेप्ट का उद्देश्य लोगों को खरीदारी के साथ-साथ एक प्रीमियम और रिलैक्सिंग अनुभव प्रदान करना है।
शुभारंभ समारोह में देश-विदेश से जुड़े अतिथियों, शहर के व्यवसायियों, सामाजिक प्रतिनिधियों और फैशन जगत से जुड़े लोगों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मिसेज वल्र्ड एलिजाबेथ टेलर ने शोरूम की आधुनिक थीम, प्रीमियम प्रस्तुति और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स की सराहना करते हुए कहा कि उदयपुर जैसे सांस्कृतिक शहर में इस प्रकार का कॉन्सेप्ट निश्चित रूप से युवाओं और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि आज लोग केवल खरीदारी नहीं, बल्कि बेहतर अनुभव चाहते हैं और “ज्वेल कैफे” उसी सोच को आगे बढ़ाता है।
शोरूम के संस्थापक क्लाउदिया मेक्सवेल,गौरव,कोठारी एवं डाॅ. मेघा जैन ने बताया कि “ज्वेल कैफे” की परिकल्पना उदयपुर को एक विश्वस्तरीय लाइफस्टाइल पहचान देने के उद्देश्य से की गई है। उनका कहना था कि वर्तमान समय में लोग क्वालिटी, डिजाइन, हेल्थ और कम्फर्ट को प्राथमिकता देते हैं, इसलिए इस शोरूम में इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उत्पादों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि यहां उपलब्ध ज्वेलरी कलेक्शन पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का सुंदर मिश्रण है, वहीं फैशन सेक्शन में युवाओं से लेकर महिलाओं और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष कलेक्शन तैयार किए गए हैं। हेल्थ एवं वेलनेस प्रोडक्ट्स के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शोरूम के आकर्षक इंटीरियर, आधुनिक सजावट और प्रीमियम डिस्प्ले की जमकर सराहना की। उद्घाटन अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि उदयपुर में इस तरह के कॉन्सेप्ट की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी और “ज्वेल कैफे” निश्चित रूप से शहर के शॉपिंग और लाइफस्टाइल सेक्टर को नई दिशा देगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि उदयपुर में तेजी से बढ़ते पर्यटन और आधुनिक जीवनशैली के चलते इस तरह के प्रीमियम कॉन्सेप्ट शोरूम की मांग लगातार बढ़ रही है। “ज्वेल कैफे” आने वाले समय में स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
अपने आधुनिक विजन, इंटरनेशनल टच और प्रीमियम सेवाओं के साथ “ज्वेल कैफे” उदयपुर के रिटेल और लाइफस्टाइल सेक्टर में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जो शहरवासियों को केवल खरीदारी नहीं, बल्कि यादगार अनुभव देगा।
उदयपुर में खुला “ज्वेल कैफे”, फैशन, ज्वेलरी और लाइफस्टाइल का बना नया ग्लोबल डेस्टिनेशन
