इंडियन आइडल फेम स्नेहा शंकर नाईट आज, बिखेरेंगी सुरों का जादू
उदयपुर। डाॅ.जे. के. तायलिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित एवं इकोन बिल्डिंग प्रोडक्ट के सहयोग से 5 जून को आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में इंडियन आइडल सीजन 15 की चर्चित फाइनलिस्ट एवं युवा पाश्र्व गायिका स्नेहा श्ंाकर नाईट का निःशुल्क आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्नेहा शंकर बाॅलीवुड फिल्मों के गीतों की अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क लेकिन कार्ड से होगा। कार्यक्रम में शहर की उभरती गायिका पामिल मोदी भी अपनी प्रस्तुति देगी। इस अवसर पर डाॅ.जे.के.तायलिया ने बताया कि स्नेहा शंकर प्रसिद्ध सूफी जोड़ी शंकर-शंभू के स्वर्गीय शंकर की पौत्री तथा सुप्रसिद्ध संगीतकार एवं पाश्र्व गायक राम…
