उदयपुर में गूंजेगी रूहानी वाणी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

परम पूज्य बाबा संत कुमार जी महाराज का तृतीय वर्षी उत्सव 6 जून से शक्तिनगर स्थित बिलोचिस्तान भवन में सजेगा शबद कीर्तन का दिव्य दरबार

उदयपुर। शक्तिनगर क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का एक अनूठा संगम होने जा रहा है। परम पूज्य बाबा श्री संत कुमार जी महाराज साहिब के तृतीय वर्षी उत्सव के पावन अवसर पर आगामी 6 जून से तीन दिवसीय भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया जाएगा।
शक्तिनगर स्थित श्री बिलोचिस्तान भवन में आयोजित होने वाले इस दिव्य महोत्सव में “गुरु की वाणी-मन की शांति” के संदेश के साथ संगत को निहाल किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण विख्यात कीर्तनकार शैलेश ब्रिजवानी होंगे, जो अपनी सुमधुर आवाज में शबद कीर्तन के जरिए माहौल को भक्तिमय बनाएंगे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा:
1. शनिवार, 06 जून 2026: उत्सव का भव्य आगाज
कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार सुबह 9:00 बजे आसादीवार और शबद कीर्तन के साथ होगी। प्रातः 10:00 बजे स्वस्तिक पूजन और 11:15 बजे आरती के पश्चात दोपहर 12:00 बजे श्री पाठ साहिब का शुभारंभ किया जाएगा। रात्रि 9:00 बजे विशेष कीर्तन दरबार सजेगा जिसमें उदयपुर के भाई महेंद्र सिंह जी और दिल्ली के भाई सुनील जी ढींगरा गुरुबाणी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।
2. रविवार, 07 जून 2026: रूहानी शाम
दूसरे दिन सुबह 8:00 बजे से ही दीवान सजेंगे। सायंकाल 6:30 बजे आरती और रात्रि 8:30 बजे से पुनः भाई महेंद्र सिंह जी और भाई सुनील जी ढींगरा द्वारा संगत को गुरुबाणी से जोड़ा जाएगा।
3. सोमवार, 08 जून 2026: पूर्णाहुति और अटूट लंगर
महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को सुबह 8:00 बजे आसादीवार के पश्चात दोपहर 12:00 बजे रागमाला के साथ श्री पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। इसके उपरांत भव्य आरती, अरदास और अटूट लंगर साहिब के साथ इस पावन उत्सव का समापन होगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!