प्रदेश में शिक्षा को बर्बाद कर रहे हैं शिक्षा मंत्री—अभिमन्यु सिंह भदौरिया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर (राजेश वर्मा)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदोरिया ने कहा कि राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री प्रदेश में शिक्षा को बर्बाद करने की चाल है। शिक्षक प्रकोष्ठ की उदयपुर संभाग स्तरीय बैठक लेने आए भदोरिया ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की भजनलाल सरकार की नीतियों से परेशान जनता खिलाफ है। लोग कांग्रेस को वापस सत्ता में लाना चाहती है। भदोरिया ने दावा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार बनेगी और तब मौजूदा शिक्षा मंत्री द्वारा लिए गए सभी निर्णयों की समीक्षा करते हुए उन्हें बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों को लेकर सरकार केवल आंकडों पर चल रही है और अपनी विचारधारा वाले शिक्षकों के ट्रांसफर करने में चल रही है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष प्रदेश् के 70 प्रतिशत स्कूल भवनों को नकारा घोषित करवा दिया जिनके रिपेयरिंग से काम नहीं चल पाएगा। अब वापस बारिश आने वाली है। बच्चे गर्मी में तपती धूप में खुले आसमान तले बैठकर पढ रहे हैं तो बाद में बारिश में बिना भवन कैसे पढेंगे। इससे साफ पता चलता है कि भजनलाल सरकार गरीब के बच्चों की सुनने वाली नहीं है। प्रदेश् के बारां में हुए विद्यालय भवन हादसे में शिक्षकों का किया गया निलंबन गलत है। भदोरिया ने कहा कि पर्ची मुख्यमंत्री का कोई विजन नहीं है। मीडिया में छाए रहने के लिए हमेशा उटपटांग बयान देते है। आजादी के बाद बुद्धिहीन शिक्षा मंत्री देखा जिसका मकसद आरएसएस का एजेंडा लागू करना है। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनाव में आमजन में अपना प्रभाव रखने वाले शिक्षकों को टिकट दिया जाएगा। युवाओं को मौका दिया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!