फोन नहीं उठाने पर शहर विधायक ने जताया आक्रोश, अधिकारियों ने कहा कॉल सेंटर होंगे दुरूस्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर में विद्युत आपूर्ति को लेकर आ रही समस्या को देखते हुए शहर विधायक ताराचंद जैन ने पटेल सर्कल स्थित एवीवीएनएल में भाजपा नेताओं व विद्युत निगम अधिकारियों के साथ बैठक में अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने व जनता को जवाब नहीं देने पर आक्रोश जताया। निगम के अधीक्षण अभियंता ने ऐसा नहीं होने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आॅफिसों में कॉल सेंटर दुरुस्त किए जाएंगे। साथ ही 15 जून तक सभी समस्याएं निस्तारण कर दी जाएगी। बैठक में भाजपा  नेताओं ने रखरखाव के नाम पर विद्युत कटौती, थोडी सी हवा चलने पर बिजली गुल होने से अवगत कराते हुए फोन पर आॅफिस में अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाए जाने की शिकायत की। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता उनसे सवाल करती है तो वे क्या जवाब दें। इस पर विधायक जैन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने अधिकारियों नाराजगी जाहिर करते हुए उपभोक्ताओं के फोन उठाने की हिदायत दी। इस पर अधीक्षण अभियंता केआर मीणा ने बताया कि फाल्ट ठीक करते समय अभियंता फोन अटेंड नहीं कर पाते है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे से कॉल सेंटर दुरुस्त किए जाएंगे और शिकायत नहीं रहेगी। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र श्रीमाली, पूर्व उप महापौर महेन्द्र सिंह शेखावत, शहर महामंत्री देवीलाल सालवी, मण्डल अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव, विजय आहूजा, रणजीत सिंह दिग्पाल, राजेश वैष्णव, नानालाल वया, दीपक बोल्या, अतुल चंडालिया, महेश त्रिवेदी, अर्चना शर्मा, रेखा उंटवाल, अरविंद जारोली, मुकेश शर्मा, भरत जोशी, कमल बाबेल, जयंत ओझा, कुंदन चौहान सहित कई नेता उपस्थित थे। अधीक्षण अभियंता केआर मीणा ने बताया कि वर्तमान में शहर में 400 से 450 मेघावाट विद्युत की मांग है, जिसमें विद्युत सप्लाई 220 केवी जीएसएस चित्तौड एवं 220 केवी जीएसएस अम्बेरी से आ रही है। गत दिनों में 200 केवी जीएसएस दरीबा से सप्लाई शुरू होने से शहर को विद्युत आपूर्ति मिलने लगी है।  मीणा ने बताया कि 220 केवी जीएसएस अम्बेरी के लिए डबल सर्किट नाथद्वारा-कांकरोली लाईन का काम चल रहा है, जो दिसम्बर 26 तक होगा। साथ ही 400 केवी जीएसएस घासा का काम चल रहा है, जो कि मार्च 27 तक पूरे होने की संभावना है। इसी प्रकार 220 केवी जीएसएस मेनार का काम भी चल रहा है। शहर में कुसुम योजना के तहत सोलर प्लांट लगाए जाने प्रस्तावित है, जिसमें 60 मेगावाट के प्लांट स्वीकृत है, जिसमें 10 मेगावाट के प्लांट लगा दिए है। इसी प्रकार नवरतन, धोल की पाटी, बलीचा पर इंटर कनेक्शन किए जा रहे है। साथ ही अधीक्षण अभियंता मीणा ने बताया कि शहर के विद्युत तंत्र को सुदृढ करने के लिए 7 नए 33 केवी जीएसएस के लिए यूडीए से जमीन विधायक ताराचंद जैन के प्रयासों से मिल रही है। सीसारमा में नया 33 केवी स्वीकृत है, जिसमें जमीन आंवटन का काम हो गया है और निर्माण के लिए फाईल प्रोसेस में है, जिससे यह समस्या भी समाप्त हो जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कई तार पेड़ों की टहनियों में छिप गए है, जिससे आए दिन शार्ट सर्किट होता है। विधायक ताराचंद जैन ने शहर के दोनों अधिशाषी अभियंताओं को शहर में विद्युत प्रणाली को सुदृढ करने एवं नीचे लटके तारों की समस्या से निजात के लिए अण्डरग्राउण्ड लाईन बिछाने के लिए स्थान चिन्हित कर 15 दिन में सूचित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुखाडिया सर्कल पर 33 केवी जीएसएस के लिए अधिशाषी अभियंता को यूडीए में अधिकारी से संपर्क करने, कृषि भूमि पर नए औद्योगिक कनेक्शन नहीं देने, विभिन्न स्थानों पर रोड चौडी करने के लिए पोल शिफ्ट करने की सूचना 15 दिन में देने के निर्देश दिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!