सांसद डॉ रावत की पहल पर पीएकेएसवाई 2.0 जलग्रहण विभाग में कार्यरत संविदाकार्मिकों का कार्यकाल बढाया
संविदाकर्मियों की मांग पर सांसद डॉ रावत ने पत्र लिखकर किया था आग्रह उदयपुर। पीएकेएसवाई 2.0 जलग्रहण विभाग में कार्यरत संविदाकार्मिकों का कार्यकाल सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा की गई मांग के बाद राज्य सरकार ने बढाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे संविदाकार्मिकों में खुशी की लहर है। उन्होंने गंभीरता से की गई पहल के लिए सांसद डॉ रावत का आभार जताया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान, जयपुर (निदेशालय जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण, राजस्थान, जयपुर) के अतिरिक्त निदेशक ओमप्रकाश मीणा ने जारी पत्र के अनुसार उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा संविदा सेवा नियम 2022…
