उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में टोल प्लाजा पर ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार तेजिया उर्फ तेजा पुत्र गलिया निवासी बनोरा सलूम्बर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र अमरा व उसका दोस्त नाथूलाल दोनों का उदयपुर जाते समय गोगुंदा टोल प्लाजा पर सामने से आ रहे ट्रेक्टर से एक्सीडेंट हो गया जिसमें अमरा गलिया की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जबकि दोस्ता नाथूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा। घायल नाथूलाल का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आयड में चेतन की कमर में मारा चाकू
उदयपुर। शहर के आयड क्षेत्र में बीती रात को आपसी विवाद के बाद एक युवक ने चेतन नामक युवक की कमर में चाकू मार घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आयड निवासी चेतन बीती रात को अरमान व अन्य साथियों के साथ खडा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान जातिगत गाली गलोच हुई जिस पर चेतन ने आपत्ति दर्ज कराई। इस पर गुस्साए अरमान में मारपीट करते हुए चेतन की कमर में चाकू मार दिया। हमला करने के बाद अरमान मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल चेतन को चिकित्सालय पहुंचा उपचार कराया। पुलिस हमलावर अरमान की तलाश में जुटी है।
कार हादसे में युवक की मौत
उदयपुर। शहर से सटे देबारी क्षेत्र में कार अनिय़त्रित होकर डिवाइडर से टकराने से हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि अन्य साथी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार प्रहलाद बुनकर पुत्र परसराम बुनकर निवासी भुखाडा रेलमगरा राजसमंद ने दी रिपोर्ट में बताया कि रमेश कुमार द्वारा कार को गफलत लापरवाही पूर्वक चलाने से कार देबारी घाटा वाला माताजी के पास डिवाइडर के टकरा जाने से हादसे में गौरव बुनकर की मृत्यु हो गई जबकि कार में सवार अन्य साथी घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।
बकरियों को लेने गए युवक की नदी में डूबने से मौत
उदयपुर। जिले के डबोक क्षेत्र में नदी के पास गई बकरियों को लेने गया युवक पैर फिसलने से पानी में गिरने से डूबने के कारण मर गया। पुलिस के अनुसार दुर्गेश पुत्र चुनाजी गमेती निवासी छापडा बिछडी ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा लव कुमार पुत्र गोपाल निवासी छापडा बिछडी सुबह बकरियां चराने के लिए सिहाडा पुलिया नदी के पास गया था। बकरियां नदी के पास चली गई जिसे लेने के लिए वह गया तो अचानक पैर फिसल गया जिससे लवकुमार नदी में गिर जाने से पानी में डूब गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पेट में दर्द के बाद युवक की मौत
उदयपुर। जिले के भींडर क्षेत्र में युवक के पेट में अचानक दर्द उठा और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार हीरालाल पुत्र राधाकिशन ओड निवासी सवना भींडर ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई नानालाल ओड के पेट में दर्द होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भींडर में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
आपसी विवाद के चलते दो पक्ष भिडे, मारपीट
उदयपुर। जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड गए और मारपीट तक हो गई। पुलिस के अनुसार भगवान पुत्र नगजी मीणा निवासी पण्डेरी फला पीपली बी ने सुरेश पुत्र कालू मीणा वगेरह आठ जनों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोपियों द्वारा उसके घर में रात्रि के समय घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसी तरह सुरेश पुत्र कालू मीणा निवासी पीपली अ ने चुन्नीलाल पुत्र लक्ष्मण वगेरह 11 जनों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोपियों द्वारा उसके घर में जाकर रात्रि के समय मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ दी रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
मधुबन से दिनदहाडे मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के मधुबन क्षेत्र से दिनदहाडे एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार प्रतापसिंह कच्चावा पुत्र रतन सिंह कच्चावा निवासी सुखदेव नगर बेदला ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बाइक मधुवन स्थित रिलायबल लेब के यहां खडी की थी जिसे अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। इसी तरह संजय पुत्र कालूराम मीणा निवासी पीपीली अ ने दी रिपोर्ट में बताया कि भाउवा से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया।
अलग अलग जगह बदमाशों ने दो महिलाओं पर मारे झपट्टे
उदयपुर। शहर में दो अलग अलग जगह वाहन पर सवार महिलाओं पर झपटटा मार बाइक सवार बदमाश पर्स छीनकर भाग गए। एक वारदात में पर्स को बचाने के चक्कर में महिला नीचे गिर गई। पुलिस के अनुसार जगदीश वसीटा पुत्र केसुलाल वसीटा निवासी सेक्टर—14 नेला तालाब ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गाडी से घर जा रहा था। नटराज होटल के सामने अचानक बाइक से दो बदमाश ओवरटेकर कर उसकी पत्नी के हाथ से झपट्टा मारकर पर्स छीनकर भाग गए। इसी तरह लक्ष्मीलाल सोनी पुत्र मथुरा लाल सोनी निवासी सी ब्लॉक सेक्टर—9 सविना ने दी रिपोर्ट में बताया कि एक बाइक पर दो बदमाश आए जिसमें से पीछे बैठे बदमाश ने उसकी पत्नी के गले में लटके छोटे बेग पर झपट्टा मार खींचने की कोशि की लेकिन उसकी पत्नी के हाथ में पकडे होने से बेग नहीं छूटा लेकिन स्कूटी का संतुलन बिगडने से वे दोनों नीचे गिर गए। ऐसे में कुछ हाथ नहीं लगने पर बदमाश भाग गए।
सूने मकान से सामान, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी
उदयपुर। शहर के माछला मगरा क्षेत्र में सूने मकान से सामान और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोर चुरा ले गए। पुसि के अनुसार हेमंत कुमार शर्मा निवासी चंद्रकला कॉलोनी दुर्गापुरा जयपुर हाल माछला मगरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि मामा के माछला मगरा स्थित घर में चोरी की आशंका होने पर उसने 112 पुलिस को बुलाया। देखने पर घर में से छोटो मोटा सामान व सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी होने का पता चला। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर चोरों को तलाश रही है।
बाइक सवार बदमाश छीन भागे वृद्धा का नगदी भरा पर्स
उदयपुर। शहर के सेक्टर—14 क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश राह जाती वृद्धा के हाथ से नगदी भरा पर्स लूट ले भागे। पुलिस के अनुसार महर्षि भटनागर निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर—14 ने दी रिपोर्ट में बताया कि सेक्टर—14 स्थित गोपाल मार्बल के पास उसकी माता जी का पर्स दिन कर दो बाइक सवार बदमाश भाग गए। पर्स में करीब तीन चार हजार रुपए, सेमसंग का मोबाइल रखा था। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए लुटेरे बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
युवती से पर्स छीन भागे बदमाश
उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास क्षेत्र में बीती रात को युवती से पर्स छीन कर बदमाश भाग गए। पुलिस के अनुसार राखी धारवार पत्नी गणेश डागर निासी सालवी कॉलोनी किशनपोल ने दी रिपोर्ट में बताया कि बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश होटल् रवाला बोक्का के पास उसकी बहन का पर्स छिन कर भाग गए। पर्स में दो सौ रुपए व दो एटीएम कार्ड रख थे। पुलिस बाइक सवार बदमाशों को तलाश कर रही है।
धमका कर युवती से दुष्कर्म
उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास क्षेत्र में युवती को धमका कर उससे दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने तरुण बैरवा पुत्र ज्वाला प्रसाद बैरवा निवासी आई ब्लॉक द्वारकापुरी गोवर्धनविलास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर हर्ष पेलेस के यहां आरोपी द्वारा उसको डरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी को तलाश कर रही है।
चोरों ने औकारेश्वर मंदिर में तोडफोड कर की चोरी
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में स्थित औकारेश्वर मंदिर में बीती रात को चोरों ने ताले तोडकर तोडफोड की और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के पुजारी आचार्य नरेंद्र ने हिरणमगरी थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि श्रीजी विहार कॉलोनी न्यू विद्यानगर सेक्टर नंबर चार में स्थित औंकारेश्वर महादेव मंदिर में बीती रात में चोरों ने तोडफोड कर दानपेटी तोडी और उसमें से दानराशि चुरा ले गए। बुधवार सुबह वे जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला मिला और अंदर सारा सामान बिखरा मिला। मंदिर के दरवाजे की जाली टूटी हुई थी। मूर्तियों से भी छेडछाड हो रखी थी। अज्ञात चार बदमाशों द्वारा यह वारदात की गई है। चोरी की यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों को तलाश रही है।
